नेशनल महिला सीनियर शतरंज – दिव्या देशमुख खिताब जीतने के करीब

भारत की 48वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला शतरंज चैंपियनशिप अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँच गयी है। कुल 11 राउंड के टूर्नामेंट में 10 राउंड के बाद महाराष्ट्र की महिला ग्रांड मास्टर दिव्या देशमुख लगातार दूसरा सीनियर खिताब जीतने के बेहद नजदीक है और अंतिम राउंड में जब वह पूर्व एशियन और नेशनल चैम्पियन भक्ति कुलकर्णी से सफ़ेद मोहरो से खेलेंगी तो उन्हे विजेता बनने के लिए सिर्फ ड्रॉ की दरकार होगी ।

अब तक दिव्या नें टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए 7 जीत और 3 ड्रॉ के साथ 8.5 अंक बनाकर सबसे आगे चल रही है । आठवे राउंड में पूर्व नेशनल चैम्पियन मेरी गोम्स पर उनकी जीत सबसे महत्वपूर्ण रही है ।

फिलहाल मेरी 8 अंको पर है और अंतिम राउंड में रुचा पुजारी से मुक़ाबला खेलेंगी ।

7.5 अंको पर भक्ति कुलकर्णी और वन्तिका अग्रवाल भी किसी उलटफेर की सूरत में खिताब हासिल कर सकती है ।

Rank after Round 10

Rk.SNoNamesexFEDRtgIClub/CityPts. TB1  TB2  TB3  TB4  TB5 
12WGMDivya DeshmukhwIND2347Maharashtra8,560,56655,2507
24WGMGomes Mary AnnwIND2320PSPB86065,549,7507
31WGMVantika AgrawalwIND2352Delhi7,55963,545,5005
45IMKulkarni BhaktiwIND2319Goa7,55559,543,5006
58WIMChitlange SakshiwIND2213Maharashtra758,563,544,0005
610WIMArpita MukherjeewIND2211West Bengal7566142,5006
717WFMShah VishwawIND2128Maharashtra7566037,7506
89WIMSharma IshawIND2212Karnataka755,560,541,0005
921WFMNimmy A.G.wIND2110Kerala753,557,536,5005
1015WGMVarshini VwIND2141Tamil Nadu752,557,539,7505
117WIMPujari RuchawIND2229Maharashtra752,556,539,7506
1214IMMohota NishawIND2197PSPB751,556,539,2505
133IMSoumya SwaminathanwIND2322PSPB6,55862,537,7505
1411WGMSrija SeshadriwIND2204Tamil Nadu6,556,560,534,5006
1555Dakshita KumawatwIND1656Rajasthan6,5515533,0005
1636Mrittika MallickwIND1867West Bengal6,5505430,7506
1738Femil ChelladuraiwIND1824Tamil Nadu6,548,552,532,2505
1840Sunyuktha C M NwIND1820Tamil Nadu659,563,536,0005
1945Ghosh SamriddhaawIND1778West Bengal6565932,7504
2062Saniya Rafique TadaviwIND1569Maharashtra655,55932,5005

अब तक की राष्ट्रीय महिला शतरंज चैम्पियन