
कार्लसन पहुंचे सेमी फ़ाइनल अब नाकामुरा से होगा मुकाबला
विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करते हुए वेसली सो को मात्र तीन रैपिड में ही मात देते हुए 2.5-05 से दूसरा मिनी मैच जीतकर अपना स्कोर 2-0 कर दिया और इसके साथ ही वह अब सेमी फ़ाइनल में पहुँचने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए है

पहले मुक़ाबले में कार्लसन नें अपने बेहतरीन पोजिसनल समझ का परिचय देते हुए एक प्यादे की कुर्बानी से पहले खेल को रोचल बनाया और फिर जीत दर्ज करते हुए 1-0 से बढ़त बना ली । बर्लिन डिफेंस में काले मोहरो से खेलते हुए कार्लसन नें 61 चालों में खेल अपने नाम किया

दूसरे मुक़ाबले में कार्लसन नें सफ़ेद मोहरो से ड्रॉ खेला पर तीसरे मुक़ाबले में एक बार फिर काले मोहरो से जीत हासिल की
कार्यकिन की वापसी

पहले मिनी मैच मे डेनियल डुबोव के हाथो बुरी तरह 3-0 से हारने वाले सेरगी कार्यकिन नें दूसरे मिनी मैच मे जोरदार संघर्ष करते हुए पहले 2-2 से बराबरी की और उसके बाद टाईब्रेक मे एक हारी हुई बाजी पलटकर दूसरे मिनी मैच को 3-2 से अपने नाम करते हुए वापसी कर ली

इस जीत से एक बार फिर कार्याकिन नें अपने जुझारू खेल का परिचय दिया है
अभी तक की स्थिति

देखे सभी मुक़ाबले








