लेवीटोव इंटरनेशनल शतरंज : विश्वनाथन आनंद नें अरोनियन को हराया 

एम्स्टर्डम ,नीदरलैंड । भारत के पाँच बार के विश्व शतरंज चैम्पियन विश्वनाथन आनंद नें एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय शतरंज के फटाफट फॉर्मेट रैपिड शतरंज में वापसी की है । लेवीटोव शतरंज वीक में नौ राउंड में आनंद नें अभी तक सिर्फ एक मुक़ाबला हारा है जबकि तीन जीत और पाँच ड्रॉ के शानदार परिणाम हासिल किए है ।

आनंद नें इस दौरान सबसे आगे चल रहे यूएसए के लेवोन अरोनियन

और वेसली सो , रूस के यान नेपोमनिशी को पराजित किया है

जबकि अजरबैजान के ममेद्यारोव , रूस के डेनियल डुबोव ,ब्लादिमीर क्रामनिक , इज़राइल के बोरिस गेलफंड और रूस के पीटर स्वीडलर से बाजी ड्रॉ खेली है , उन्हे एकमात्र हार रूस के अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक से मिली ।

फिलहाल नेपोमनिशी और ग्रीसचुक 6 अंक बनाकर पहले स्थान पर चल रहे है ।