आनंद की जोरदार वापसी गेलफंड को 2.5-0.5 से हराया 

विश्वनाथन आनंद नें आखिरकार हार के जला से खुद को बाहर निकालते हुए जीत की राह पकड़ ली है । लगातार चार राउंड हार चुके आनंद नें अपनी खराब लय को पीछे छोड़ते हुए आज बोरिस बोरिस गेलफंड को लगभग एकतरफा अंदाज में पराजित किया । 

पहले मुक़ाबले में  काले मोहरो से खेलते हुए आनंद नें बोगो इंडियन ओपेनिंग का सहारा लिया और बोरिस के खिलाफ एक बेहद रोचक घोड़े का बलिदान देकर तीन पासर प्यादे निकालते हुए एक बेहद शानदार जीत दर्ज की 

दूसरे मुक़ाबले में सिसिलियन ओपनिंग में  सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए आनंद नें शुरुआत से ही अच्छी स्थिति रखी हालांकि उनके बिखरे हुए प्यादे उनके लिए मुसीबत बनते इससे पहले ही उन्होने अपने दोनों घोड़ो और हाथी के शानदार खेल से मैच को ड्रॉ कोई ओर मोड दिया पर गेलफंड के ऊंट से घोड़े को मारने की गलत चाल नें आनंद को जीतने का मौका दिया और उन्होने बिना किसी गलती के दूसरा मैच जीतकर स्कोर 2-0 कर दिया । 

तीसरे मुक़ाबले में एक बार बोगो इंडियन ओपनिंग खेली गयी और आनंद इस बार फिर सक्रिय खेलते हुए जीत के करीब पहुँच गए हालांकि मुक़ाबला ड्रॉ रहा और आनंद नें स्कोर 2.5-0.5 करते हुए राउंड जीत लिया 

देखे आनंद केआज के सभी मैच का विडियो विश्लेषण फीडे इंस्ट्रक्टर अतुल दहाले और निकलेश जैन के साथ 

हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल से जुड़े और सबस्क्राइब करे 

देखे सभी मुक़ाबले