

आगामी मई मेन होने वाले विश्व माइंड गेम्स के लिए महिला वर्ग की रैपिड और ब्लीट्ज़ शतरंज स्पर्धा के लिए भारतीय खिलाड़ियों मे ग्रांडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली और कोनेरु हम्पी का चयन आज विश्व शतरंज संघ द्वारा जारी सूची के बाद तय हो गया । प्रतियोगिता में विश्व के कुल 16 खिलाड़ी खेलेंगे । रैपिड और ब्लिट्ज़ की अलग - अलग प्रतियोगिता खेली जाएगी । रैपिड में जहां 11 सिंगल राउंड स्विस सिस्टम के अनुसार खेले जाएंगे तो ब्लिट्ज़ में 11 डबल राउंड स्विस सिस्टम के आधार पर खेले जाएँगे ।
महिला खिलाड़ियों की फ़ाइनल सूची

रैपिड में हर खिलाड़ी को 15 मिनट प्रति खिलाड़ी दिया जाएगा जबकि हर चाल में 10 सेकंड अतिरिक्त मिलेंगे । वही ब्लिट्ज़ में 3 मिनट प्रति खिलाड़ी दिया जाएगा जबकि हर चाल में 2 सेकंड अतिरिक्त मिलेंगे ।


8 मार्च के बाद जारी होगी पुरुष वर्ग की सूची - पुरुष खिलाड़ियों की अंतिम सूची 8 मार्च के बाद जारी होगी और अगर विश्वनाथन आनंद इसे नहीं खेलते है तो पेंटाला हरिकृष्णा और विदित गुजराती को इसमें जगह मिल सकती है ।
देखे शतरंज की हर खबर के लिए शतरंज समाचार और सबस्क्राइब करे हमारा हिन्दी चैनल









