
कल रात 11 नवंबर करीब 9 बजे के आसपास हिन्दी चेसबेस इंडिया परिवार के सदस्यों की संख्या 5000 से पार हो गयी जो की आप सभी के सहयोग से संभव हो सका है
आइये आज हम आपको अपने चैनल के सबसे ज्यादा देखे गए कुछ विडियो के बारे में अवगत कराते है
हिन्दी में शतरंज को शुरुआत से सिखाने का यह विडियो अब तक 11,200 लोगो द्वारा देखा जा चुका है
विश्व महिला शतरंज चैम्पियन जू वेंजून पर प्रग्गानंधा की यह जीत दूसरा सबसे ज्यादा देखे जाने वाला विडियो रहा है
मिखाइल ताल के खेल को देखना सभी को बेहद पसंद है और उनका यह विडियो भी तीसरा सबसे ज्यादा देखे जाने वाला विडियो है
निहाल को भी देखना लोग बहुत पसंद करते है और उनका यह विडियो बहुत लोग देखते है
शतरंज समाचार
शतरंज से संबन्धित खबरों को एक समाचार के तौर सामने लाना भी हमारा एक प्रयास रहा है और हमारे चैनल नें इसे बेहद अलग अंदाज में प्रस्तुत किया है
यहाँ पर आप हमारे सभी 36 अंको की सूची देख सकते है
खेल का विश्लेषण
इस वर्ग में अब तक सबसे ज्यादा 135 विडियो शामिल है जहां आप विभिन्न मैच का विश्लेषण सुन सकते है
विभिन्न खिलाड़ी और उनके मैच
चैनल में विडियो को खिलाड़ियों के नाम से भी बांटा गया है और आप इसे हमारे चैनल में देख सकते है

जैसे यहाँ क्लिक करके आप इन विडियो को देख सकते है

उदाहरण के तौर पर विश्वनाथन आनंद जी के विडियो
दो दिन पूर्व ही फबियानों करूआना को जब आनंद नें पराजित किया तो यह विडियो काफी देखा गया
ओपनिंग यहाँ से सीखे
हर शतरंज खिलाड़ी जब खेल सीखना शुरू करता है तो उसे ओपनिंग सीखना एक चुनौती होता है इसीलिए हमने ओपनिंग के लिए एक हिस्सा रखा है
जैसे किंग्स इंडियन अटैक के विडियो जो काफी लोगो द्वारा देखे गए
एंडगेम यहाँ से सीखे
प्यादो के एंडगेम के उपयोगी विडियो
इसी तरह हिन्दी चेसबेस इंडिया अब तक 322 विडियो बना चुका है और यह क्रम यूं ही चलता रहेगा आप सभी के सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद !









