हामिद खान (1986-2023)

मध्य प्रदेश के कटनी से शतरंज को बेहद प्यार करने वाला एक शानदार इंसान हामिद  खान आज से दुनिया से रुखसत हो गया , इंटरनेशनल फीडे रेटेड खिलाड़ी हमीदुल खान का आज कटनी में निधन हो गया । हामिद नें पिछले एक दशक से भी अधिक समय में शतरंज को आगे बढ़ाने के लिए खुद सहयोग किया वह पिछले एक साल से आंतों के कैंसर से जूझ रहे थे । 

हामिद कटनी जिला शतरंज के खास सदस्य रहे और कई बार वह सहसचिव की भूमिका में रहे 

किसी भी टूर्नामेंट में अर्बिटर से लेकर पुरुस्कार वितरण तक हमेशा हामिद मुस्तैद होते थे 

सायना इंटरनेशनल 2016-2017 में हामिद नें आर्बिटर की भूमिका का निर्वहन किया था 

तो एक खिलाड़ी के तौर पर कई मौको पर 2000 रेटेड खिलाड़ियों को मात देना उन्हे आता था 

कटनी में चेसबेस इंडिया सेंटर में हमीद की भूमिका सह कोच की होती थी 

रविवार को होने वाले ब्लिट्ज़ टूर्नामेंट में हामिद एक खिलाड़ी के तौर पर जरूर भाग लेते थे 

हामिद नें कटनी से निकले कई अच्छे खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में खास भूमिका निभाई , इसी दशक के दौरान कटनी से इंटरनेशनल मास्टर अनुज श्रीवात्री , प्रखर बजाज और  गौरव निगम जैसे कई खिलाड़ी निकले है 

लोकल टूर्नामेंट में हामिद के नाम एक पुरुस्कार खिलाड़ी के तौर पर जरूर होता था 

हामिद अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गए है , उनकी माँ , पत्नी ,बेटियाँ और भाई के प्रति चेसबेस इंडिया और कटनी के सभी शतरंज प्रेमी अपनी संवेदना व्यक्त करते है और ईश्वर से उन्हे इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करते है । आप हमेशा याद आओगे हामिद .....