
( All Photo - from Nadia Panteleeva / Fide )

रूस के अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक बने फीडे ग्रां प्री शतरंज विजेता हॅम्बर्ग, जर्मनी ( निकलेश जैन ) में चल रही फीडे ग्रां प्री का समापन फ़ाइनल टाईब्रेक में रूस के अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक की जीत के साथ ही हो गया । ग्रीसचुक नें पोलैंड के युवा खिलाड़ी जान डूड़ा को 3.5-2.5 से पराजित करते हुए ना सिर्फ यह खिताब हासिल किया बल्कि उन्होने अगले वर्ष होने वाली फीडे कैंडीडेट के लिए भी अपना स्थान पक्का कर लिया है और ऐसा करने वाले वह अमेरिका के फबियानों करूआना ,चीन के डिंग लीरेन और हाउ वांग ,अजरबैजान के तमूर रद्जाबोव और नीदरलैंड के अनीश गिरि के बाद छठे खिलाड़ी हो गए और अब फीडे कैंडीडेट के लिए सिर्फ दो स्थान बाकी है जिनका फैसला भी दिसंबर माह में हो जाएगा ।


देखे दरअसल ग्रीसचुक से कहाँ हुई तो गलती जो वो यह मैच हार गए थे



इसके बाद हुए अगले मुक़ाबले में जान को मुक़ाबले में बने रहने के लिए जीत की जरूरत थी पर मुक़ाबला ड्रॉ रहा और ग्रीसचुक 3.5-2.5 से खिताब अपने नाम करने में सफल रहे ।

तो इस प्रकार हॅम्बर्ग फीडे ग्रांड प्रिक्स के विजेता बने अनुभवी अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक और युवा जान डूड़ा को उपविजेता के स्थान से संतोष करना पड़ा ।
देखे फ़ाइनल के सभी 6 मुक़ाबले









