
सफ़ेद मोहरो से खेल रहे विदित नें हाउ वाङ के खिलाफ ओपन केटलन ओपनिंग का प्रयोग किया और अपने मोहरो की बेहतर स्थिति के चलते दबाव बनाना शुरू कर दिया । खेल की 24 वी चाल मे हाउ वाङ की राजा के तरफ से प्यादे को चलने की चाल नें उनके राजा को कमजोर कर दिया और इसी बात का फायदा उठाते हुए विदित नें 46 चालों मे एक अच्छी और बेहद जरूरी जीत दर्ज की ।
देखे विदित के इस मैच का विडियो विश्लेषण

तीसरे राउंड में रूस के एर्नेस्टो इनारकेव पर भी विदित नें एक शानदार जीत दर्ज की थी

राउंड के अनुसार क्रम में विदित का प्रदर्शन

अंतिम राउंड में हाउ वांग के हारने की वजह से प्रतियोगिता का खिताब मेजबान चीन के हाथ से निकल गया और हंगरी के रिचर्ड रापो नें 4.5 अंक के साथ पहला स्थान हासिल कर लिया । चीन के यू यांगी 4 अंक बनाकर दूसरे तो चीन के ही वे यी 4 अंको के साथ तीसरे स्थान पर रहे । भारत के विदित गुजराती ,रूस के अर्टेमिव ब्लादिस्लाव और चीन के वाङ हाउ 3.5 अंक बनाकर सयुंक्त चौंथे स्थान पर रहे । रूस के एर्नेस्टो इनारकेव 3 अंक और मिश्र के अमीन बासेम 2 अंक बना सके ।
प्रतियोगिता के सभी मुकाबले









