
भारत के गुकेश बने जूनियर स्पीड शतरंज चैंपियन
दोनों के बीच तीन सेट मे कुल 18 मुक़ाबले हुए , सबसे पहले 5+1 मिनट के 9 मुक़ाबले हुए जिसमें गुकेश और रौनक दोनों 4.5 अंक बनाकर बराबरी पर रहे पर इसके बाद हुए 3+1 मिनट के 9 मुकाबलों मे गुकेश नें 6.5-2.5 की बड़ी जीत दर्ज करते हुए 11-7 की बड़ी बढ़त हासिल कर ली ,

फिर अंतिम तीसरे सेट मे 1+1 मिनट के बुलेट शतरंज के 10 मुकाबलों मे रौनक की वापसी की उम्मीद को गुकेश नें 6.5-3.5 से मात देते हुए 17.5 - 10.5 से खिताब अपने नाम कर लिया । गुकेश नें इस शानदार जीत के बाद इनाम के तौर पर 21582 डॉलर अपने नाम किए । सेमीफाइनल मुक़ाबले में भारत के रौनक साधवानी नें बेलारूस के डेनिस लजाविक को 15.5-10.5 से हराकर तो गुकेश ने हमवतन प्रणव वी को 16.5-10.5 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी ।
देखे सारे मुक़ाबले








