इनके अलावा अन्य खिलाड़ियों में फीडे विश्व कप विजेता अर्मेनिया के लेवान अरोनियन ,फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव ,रूस के निकिता वितुगोव ,अजरबैजान के अर्कदी नाइडिश ,चीन की हू ईफ़ान ,और मेजबान जर्मनी के जॉर्ज मेयर और मेथिस ब्लूबम भी अपना दमखम दिखाएंगे । 
सभी खिलाड़ी एक दूसरे से राउंड रॉबिन पद्धति से एक मुक़ाबला खेलेंगे । 31 मार्च से 9 अप्रैल तय यह मैच खेला जाएगा । 

देखे सीधा प्रसारण और विश्लेषण