

ग्रेंके मास्टर्स शतरंज चैंपियनशिप मे विश्व नंबर 6 भारत के विश्वनाथन आनंद नें चौंथे राउंड में स्पेन के वोलोजों पोंस को पराजित करते हुए । 2 जीत और 2 ड्रॉ के साथ 3 अंक बनाते हुए विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन के साथ सयुंक्त बढ़त हासिल कर ली है । आज एक बार फिर आनंद नें दिखाया की भले ही उनकी उम्र बढ़ रही है पर अभी भी उनके डिफनेस को भेदना हर किसी के बस की बात नहीं है । काले मोहरो से खेलते हुए आनंद नें कारो कान डिफेंस का सहारा लिया । वोलोजों नें शुरुआत से ही आनंद के राजा की और अपने प्यादो से आक्रमक रुख अपनाया पर आनंद नें सही संतुलन दिखाते हुए ना सिर्फ अपने राजा पर आक्रमण रोका बल्कि बोर्ड के दूसरे हिस्से से बेहतरीन तालमेल के साथ जबाबी आक्रमण कर दिया परिणाम यह हुआ की 47 चालों में वोलोजों को हार स्वीकार करनी पड़ी ।
देखे मैच का हिन्दी विश्लेषण

इससे पहले तीसरे राउंड में आनंद के सामने थे विश्व चैम्पियन चैम्पियन मेगनस कार्लसन जिनके सामने लगातार पिछले कुछ मैच से आनंद को हार सामना करना पड़ा है । काले मोहरो से खेल रहे आनंद को एक बार फिर काले मोहरो से विश्व चैम्पियन का मुक़ाबला करना था । इंग्लिश ओपनिंग में हुए इस मुकाबले में आनंद पर कार्लसन नें शुरुआत से ही जोरदार आक्रमण किया और आनंद पूरे मैच में बचाव करते रहे और अंततः 63 चाल तक चले इस मुक़ाबले को ड्रॉ रखने में कामयाब रहे ।

प्रतियोगिता के पहले राउंड में उन्होने मेक्सिम लाग्रेव के साथ ड्रॉ खेला तो दूसरे राउंड में युवा केमर विन्सेंट पर जीत दर्ज की । सफ़ेद मोहरो से किंग पान ओपनिंग से शुरुआत करने पर नन्हें केमर विन्सेंट नें सिसिलियन नजडोर्फ से आनंद को जबाब दिया और आक्रामक खेल दिखाया पर आनंद नें अपने अनुभव से उनके आक्रमण को निस्तेज करते हुए 42 चालों में जीत दर्ज की ।
ग्रेंके क्लासिक 4 राउंड के बाद अंक तालिका
अब तक हुए सभी मुक़ाबले

















