टेक महिंद्रा ग्लोबल चेस लीग 2024 : अलसकन नाइट्स फाइनल पहुँचें वाली पहली टीम बनी



लंदन  टेक महिंद्रा ग्लोबल चेस लीग 2024 के नोवे राउंड के मुक़ाबले के बाद शुरुआत से ही सबसे आगे चल रही पीबीजी अलसकन नाइट्स फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गयी है ,आज खेले गए एक कांटे के मुक़ाबले में आज पीबीजी अलसकन नाइट्स नें पूर्व विजेता त्रिवेणी कोंटिनेटल किंग्स को 12-8 से पराजित करते हुए 21 अंको के साथ फाइनल में प्रवेश कर लिया है ,

पहले बोर्ड पर अनीश गिरि नें अलीरेजा फिरौजा को 

दूसरे बोर्ड पर नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव नें वे यी को 

चौंथे बोर्ड पर तान ज़्होंगाई नें अलेक्ज़ेंड्रा क्सोटेनियुक को और

पांचवें बोर्ड पर अलिना कश्लिंस्कया नें गुनिना वालेंटीना को पराजित करते टीम को जीत दिलाई 



वहीं अब फाइनल की दूसरी टीम कल एसजी अल्पाइन पाइपर्स और त्रिवेणी कोंटिनेटल किंग्स के बीच होने वाले मुक़ाबले की विजेता टीम बनेगी , फिलहाल अल्पाइन पाइपर्स 18 अंको पर तो त्रिवेणी कॉन्टिनेन्टल किंग्स 15 अंको पर है ।