प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर खेली जाएगी और हर राउंड मे खिलाड़ी आपस मे दो क्लासिकल मुक़ाबले खेलेंगे और परिणाम नहीं आने की स्थिति मे टाईब्रेक से राउंड के विजेता जा फैसला होगा । कुल 128 खिलाड़ी पहले राउंड मे भाग लेंगे । पहला राउंड 10 सितंबर को तो छठा राउंड 27 सितंबर को खेला जाएगा । फ़ाइनल मे चाल क्लासिकल मैच होंगे और यह 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक खेला जाएगा 

उदघाटन समारोह मे हमेशा की तरह सभी देशो के राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान दिया गया 

अरकादी द्वारकोविच के फीडे अध्यक्ष बनने के बाद यह रूस मे होने वाला सबसे बड़ा आयोजन होगा 

टॉप सीड चीन के युवा विश्व नंबर 3 डिंग लीरेन नें काले रंग को चुना 

लाइव मैच विंडो चेसबेस के सौजन्य से 

 

भारत के पहले राउंड की कुछ यूं हुई थी शुरुआत 

खैर पहले राउंड मे अब भारत से 10 खिलाड़ी अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे तो पहले राउंड मे पेंटाला हरीकृष्णा क्यूबा के नंबर 1 खिलाड़ी जूरी गोंजलेस से

, विदित गुजराती अर्जेन्टीना के एलोन पीचोट से.....

,सूर्या शेखर गांगुली रूस के ब्लादिमीर फेडोसीव से.....

एसपी सेथुरमन इस्राइल के तामीर नाबाती से .....

भास्करन अधिबन वेनुएजेला के इटूरिजगा से .....

अभिजीत गुप्ता उक्रेन के एंटोन कोरोबोव से .......

एसएल नारायनन स्पेन के एंटोन डेविड गुइहारों से .....

मुरली कार्तिकेयन रूस के एर्नेस्टो इनारकेव से .......

राष्ट्रीय चैम्पियन अरविंद चितांबरम इंग्लैंड के दिग्गज माइकल एडम्स से लोहा लेंगे .....

जबकि पहली बार विश्व कप खेल रहे 15 वर्षीय निहाल सरीन पेरु के नंबर एक खिलाड़ी कोरी जॉर्ज से मुक़ाबला खेल रहे है 

ओपनिंग कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ 

रूसी नृत्य 
मैच के पहले खेल भावना बनाए रखने का भाव 
हाँ हम सब तैयार है इस उत्सव के लिए 
ओलम्पियाड के बाद फीडे विश्व कप ही विश्व के सारे दिग्गज एक साथ लेकर आता है 
तनाव भरे लम्हो से पहले आनंद के कुछ क्षण 

 

हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल आपके लिए हर रोज लाएगा विश्व कप से जानकारी जुड़े रहिए हमारे साथ सबस्क्राइब करे हमारा चैनल