
जेब्ज कौसेली ,टर्की ,में कल से विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप का आगाज होने जा रहा है प्रतियोगिता 04 सितंबर से 16 सितंबर के बीच खेली जाएगी । दुनिया भर से 65 देशो से कुल 268 खिलाड़ी प्रतिभागिता करने के लिए टर्की पहुँच चुके है । मेजबान टर्की 57 के बाद भारत (16) और चीन (16) सबसे बड़े दल है । भारतीय टीम के लिए पिछली विश्व चैंपियनशिप शानदार साबित हुई थी और देखना होगा की क्या कोई भारतीय इस बार विश्व जूनियर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल करता है ,



,उनके बाद सुनील नारायण (2573) को 13वीं वरीयता ,अभिमन्यु पौराणिक (2524) को 23वी वरीयता दी गयी है । बालक वर्ग में अन्य भारतीय खिलाड़ियों में कार्तिक वेंकटरमन ,हर्षा भारतकोठी ,नुबेर शाह ,कृष्णा तेजा और शैलेश द्रविड़ भी खेलते नजर आएंगे ।
बालक वर्ग प्रारम्भिक शीर्ष 40 खिलाड़ी
बालिका वर्ग !

बालिका वर्ग में भारत की उम्मीद अभी अभी एशियन जूनियर चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली वुमेन इंटरनेशनल मास्टर साक्षी चित्लांगे पर टिकी हुई है 2279 रेटिंग वाली साक्षी को 12 वी वरीयता दी गयी है जबकि महालक्ष्मी एम (2213) को 21 वी वरीयता दी गयी है । बालिका वर्ग में वार्षिनी वी , ईशा शर्मा ,इवाना मारिया और ईशा शर्मा खेलती नजर आएंगी ।
बालिका वर्ग प्रारम्भिक शीर्ष 40 खिलाड़ी

विश्वनाथन आनंद का विश्व जूनियर चैम्पियन बनना भारतीय शतरंज इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटना है
अब तक के विश्व जूनियर चैम्पियन !(बालक वर्ग )

हम्पी यह खिताब हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी थी








