

जिसमें भारत की ओर से ग्रांड मास्टर एसपी सेथुरमन शीर्ष खिलाड़ी है जबकि प्रतियोगिता में उन्हे आठवीं वरीयता दी गयी है । उनके अलावा वर्तमान राष्ट्रीय चैम्पियन अरविंद चितांबरम को 12वीं ,देबाशीश दास को 19वीं और दीपन चक्रवर्ती को 20वीं वरीयता दी गयी है । प्रतियोगिता के टॉप सीड वियतनाम के ले कुयांग लिम है जबकि रूस के मेक्सिम मलखटकोव और उक्रेन के यूरी कुजूबोव दूसरे और तीसरे वरीय है । पहले दो राउंड के बाद सेथुरमन नें अपने दोनों मैच जीतकर शुरुआती बढ़त बना ली है ।

पहले राउंड में उन्होने कोलंबिया की इंटरनेशनल मास्टर एंजेला फ़्रांकों को पराजित किया तो दूसरे राउंड में हमवतन डुलीबाला चन्द्र प्रसाद पर जीत दर्ज की ।

उनके अलावा वैशाख एनआर , रौनक साधवानी , अदित्य मित्तल , दिव्या देशमुख ,हर्षा भारतकोठी , आरआर लक्ष्मण ,सन्दीपन चंदा ,रघुनंदन श्रीहरी ,लियॉन मेंडोंसा और एच सुब्रमण्यम भी 2 अंको पर खेल रहे है ।



शानदार मैच स्थल

पूरी तरह से व्यवस्थित डिस्प्ले बोर्ड

देखे लाइव बोर्ड यहाँ पर सीधा प्रसारण दुबई से भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे
( 6 अप्रैल को दो राउंड सुबह 11.30 बजे और शाम 7.30 बजे भारतीय समयानुसार खेले जाएंगे )








