दुबई ओपन शतरंज : अर्जुन नें मुरादिल को सिर्फ 20 चाल में दी मात , रिनात से हारे प्रज्ञानंधा,

दुबई ,यूएई ( निकलेश जैन ) 22वे दुबई ओपन इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट के पांचवें दिन भारतके लिए मिले जुले परिणाम आए ।

पहले बोर्ड पर सबसे आगे चल रहे प्रज्ञानंधा को कजाकिस्तान के रिनात जुमबाएव से हार का सामना करना पड़ा । काले मोहरो से खेल रहे प्रज्ञानंधा को सिसिलियन ओपनिंग में लगभग ड्रॉ लग रही बाजी में 49 चालों में हार का सामना करना पड़ा ,इस जीत से रिनात अब 5 अंक बनाकर एकल बढ़त पर आ गए है

खैर तीसरे बोर्ड पर भारत के नंबर 2 खिलाड़ी अर्जुन एरिगासी नें अजरबैजान के मुरादली मोहम्मद को सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए सिसिलियन ओपनिंग में सिर्फ 20 चालों में पराजित कर दिया । इस जीत से अर्जुन नें 28 मैच से अपने अपराजेय क्रम को बरकरार रखा है और अपनी फीडे रेटिंग को 2731 पहुंचाते हुए लाइव विश्व रैंकिंग में 18वां स्थान हासिल कर लिया है ।

दूसरे बोर्ड पर टॉप सीड रूस के अलेक्ज़ेंडर प्रेडके नें सर्बिया अलेक्ज़ेंडर इंडिक को पराजित किया और प्रतियोगिता में जोरदार वापसी कर ली है 

जबकि भारत के 17 वर्षीय 106 वरीय फीडे मास्टर आयुष शर्मा नें छठे वरीय जर्मनी के निसीपियानु डिएटर को पराजित करते हुए प्रतियोगिता का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया है और ग्रांड मास्टर नार्म हासिल करने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे है ।

आयुष नें इससे पहले ग्रांड मास्टर तेजकुमार और अर्जुन कल्याण को पराजित किया था इस समय उनका रेटिंग प्रदर्शन अविश्वसनीय तौर पर 2840 चल रहा है 

Pairings/Results

Round 6 on 2022/09/01 at 17:00

अब राउंड छह में अर्जुन का सामना रिनात से तो आयुष का सामना टॉप सीड प्रेडके से होगा । प्रज्ञानंधा का सामना अब हमवतन शार्दूल गागरे से होगा । 

देखे पांचवें दिन के खेल का सीधा प्रसारण 

पांचवें दिन के सभी मुक़ाबले