
ग्रांड चेस टूर के छठे मुक़ाबले में भारत के विश्वनाथन आनंद नें प्रतियोगिता में अपना लगातार पाँचवा ड्रॉ खेला । वैसे इस मैच में नीदरलैंड के अनीश गिरि और भारत के विश्वनाथन आनन द्के बीच यह अकेला मुक़ाबला था जो ड्रॉ रहा क्यूंकी इसके अलावा आज खेले गए पाँच अन्य सभी मुकाबलों में परिणाम निकला ।

अनीश गिरि के खिलाफ काले मोहरो से खेलते हुए आनंद नें राय लोपेज ओपेनिंग का सहारा लिया और मैच में शुरुआत से मोहोरो की अदला बदली के चलते लगभग संतुलित नजर आ रहा था पर खेल की 23 वी चाल में आनन ड्की हाथी की एक गलत चाल से अनीश नें आनंद के ऊंट को अपने घोड़े से बदलते हुए उनके प्यादो की संरचना खराब कर दी और इसके बाद 2 हाथी के एंडगेम में वह बहुत बेहतर हो गए । पर आनंद नें यहाँ अपने अनुभव का भरपूर फ़ायदा लेते हुए अपने एक हाथी की अदला बदली कर दी और आखिरकार 59 चालों तक चले लंबे मुक़ाबले में खेल को बराबरी में रखने में सफलता पा ली ।
Results of Round 6
राउंड 6 के अन्य मुकाबलो में चीन के डींग लीरेन नें रूस के इयान नेपोम्नियची को ,नॉर्वे के मेगनस कार्लसन नें अमेरिका के हिकारु नाकामुरा को ,अमेरिका के वेसली सो नें अजरबैजान के शाकिरयार ममेद्यारोव को ,अमेरिका के फबियानों करूआना नें फ्रांस के मेक्सिम लागरेव को और अर्मेनिया के लेवान अरोनियन नें रूस के सेरगी कार्याकिन को पराजित करते हुए पूरा अंक हासिल किया ।


रूस के युवा खिलाडी इयान नेपोमनियाची तेजी से विश्व शतरंज में अपना प्रभाव बढ़ा रहे है ,फीडे ग्रैंड प्रिक्स जीतने के बाद उन्होंने यहाँ भी बेहतरीन शुरुआत की पहले तीन मैच में तो उन्होंने लगातार तीन जीत के साथ शुरुआत की फिर दो ड्रा खेले हालाँकि छठे राउंड में चीन के डिंग लीरेंन के हाथो उन्होंने प्रतियोगिता में पहली बार हार का स्वाद चखा .लाइव विश्व रैंकिंग में भी वह अब पहली बार विश्व नंबर चार पर पहुँच गए है देखना होगा वह प्रतियोगिता को कैसे ख़त्म करेंगे .

काफी लम्बे समय के बाद अमेरिका के वेस्ली सो नें ताजा विश्व रैंकिंग में शीर्ष १० में वापसी की है और इस प्रतियोगिता में चार ड्रा आवर दो जीत के साथ वह अपनी रेटिंग में बढ़त लेते हुए लाइव रेटिंग में पांचवे स्थान पर पहुँच गए है
Standings after Round 6
| Rk. | Name | Rtg. | Nt. | Pts. | n | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | TB | Perf. | |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | GM | 2754 | ![]() | 4.0 | 6 | 10.75 | 2912 | |||||||||||||
2 | GM | 2775 | ![]() | 4.0 | 6 | 10.25 | 2903 | |||||||||||||
3 | GM | 2875 | ![]() | 4.0 | 6 | 9.25 | 2899 | |||||||||||||
4 | GM | 2819 | ![]() | 3.5 | 6 | 10.25 | 2839 | |||||||||||||
5 | GM | 2805 | ![]() | 3.5 | 6 | 9.50 | 2822 | |||||||||||||
6 | GM | 2752 | ![]() | 3.5 | 6 | 8.75 | 2835 | |||||||||||||
7 | GM | 2767 | ![]() | 2.5 | 6 | 8.00 | 2729 | |||||||||||||
8 | GM | 2779 | ![]() | 2.5 | 6 | 7.75 | 2722 | |||||||||||||
9 | GM | 2748 | ![]() | 2.5 | 6 | 7.75 | 2732 | |||||||||||||
10 | GM | 2779 | ![]() | 2.0 | 6 | 6.25 | 2664 | |||||||||||||
11 | GM | 2774 | ![]() | 2.0 | 6 | 6.00 | 2651 | |||||||||||||
12 | GM | 2754 | ![]() | 2.0 | 6 | 6.00 | 2674 | |||||||||||||
| TBs: Sonneborn-Berger | ||||||||||||||||||||
सभी मुकाबले

















