_BV125_712x306.jpeg)
दोस्तो 20 जुलाई को इंटरनेशनल चेस डे के दिन हम कर रहे है खास कार्यक्रम का आयोजन जिसका नाम है

इस दिन हम लगातार 6 घंटे मतलब दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक लगातार शतरंज पर चर्चा करेंगे ! और इस दौरान हमारे साथ होंगे देश के जाने माने शतरंज विशेषज्ञ जिनसे हम पूछेंगे शतरंज के कुछ सवाल और साथ ही करेंगे कुछ रोचक कार्य

हमारे साथ होंगे चार ग्रांड मास्टर ! छह बार के नेशनल चैम्पियन ग्रांड मास्टर सूर्या शेखर गांगुली , भारत के इतिहास के दूसरे ग्रांड मास्टर दिव्येंदु बरुआ ,दिग्गज ग्रांड मास्टर प्रवीण थिप्से और युवा ग्रांड मास्टर और चेस पाठशाला के संस्थापक स्वप्निल धोपाड़े !

हमारे साथ होंगे देश को कई ग्रांड मास्टर देने वाले इंटरनेशनल मास्टर अनूप देशमुख , ग्रांड मास्टर बनने की कगार पर खड़े इंटरनेशनल नूबैरशाह विश्व जूनियर चैम्पियन रह चुकी महिला ग्रांड मास्टर सौम्या स्वामीनाथन और अनुभवी महिला ग्रांड मास्टर निशा मोहता

हमारे साथ होंगे अखिल भारतीय शतरंज संघ के सचिव और फीडे तकनीकी समिति के प्रमुख भारत सिंह चौहान ,चेसबेस इंडिया के सीईओ इंटरनेशनल मास्टर सागर शाह साथ ही होंगे देश के दो सबसे अनुभवी इंटरनेशनल आर्बिटर आईए धर्मेंद्र कुमार और आईए गोपाकुमार !
कैसे आप भी बन सकते है इसका हिस्सा ?
हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब कर आप इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को देख सकते है और अगर यूट्यूब के लिए नए है तो याद रखे की सबस्क्राइब करना और इसे देखना पूरी तरह से निःशुल्क है
आप अगर इन दिग्गजों से कुछ खास सवाल पूछना चाहते है तो आपा हमें ईमेल भी कर सकते है । चुने हुए सवालों को हम आपके नाम से इन दिग्गजों से पूछेंगे ! हमारा ईमेल है - chessbaseindiahindi@gmail.com








