

वेसली सो नें जीता चेसेबल मास्टर्स शतरंज का खिताब
चैम्पियन चैस टूर के आठवे पड़ाव चेसेबल मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट का खिताब यूएसए के वेसली सो नें अपने नाम कर लिया है । यह वेसली का तीसरा टूर खिताब था और अब वह विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा टूर खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए है ।

हालांकि कुल टूर अंको मे अभी भी कार्लसन 291 अंको के साथ पहले तो वेसली 252 अंको के साथ दूसरे स्थान पर है ।

बेस्ट ऑफ टू के फाइनल मुक़ाबले मे वेसली नें वियतनाम के ले कुयांग लिम को उन्होने 2.5-0.5 के साथ पहले दिन बढ़त कायम की पढे पहले दिन की रिपोर्ट

पर दूसरे दिन लिम नें शानदार जीत से शुरुआत कर और अगला ड्रॉ खेलकर वापसी के संकेत दिये

पर वेसली नें तीसरा मैच जीतकर स्कोर बराबर किया और फिर अंतिम मैच ड्रॉ खेलकर दूसरे दिन 2-2 से बराबरी रखते हुए खिताब अपने नाम कर लिया ।

और इस तरह लिम को उपविजेता के तौर पर संतोष करना पड़ा
_A3C99_800x533.jpeg)
तीसरे स्थान के लिए हुए मुक़ाबले में यूएसए के लेवोन अरोनियन को रूस के आर्टेमिव ब्लादिस्लाव नें 2-2 से ड्रॉ रहने के बाद

2.5-0.5 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया ।
विश्व कप की वजह से कार्लसन नें इस बार प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया था जबकि तीन भारतीय खिलाड़ी पेंटाला हरीकृष्णा , अधिबन भास्करन और कोनेरु हम्पी प्ले ऑफ में जगह नहीं बना सके थे ।








