
अप्रैल 2024 चैसबेस इंडिया कैंप सम्पन्न
शतरंज प्रशिक्षण में चैसबेस इंडिया नें पिछले वर्ष जो मुहिम शुरू की थी वह अनवरत जारी है और इसी क्रम में एक बार फिर चैसबेस इंडिया ट्रेनिंग कैंप का आयोजन अप्रैल माह में किया गया ,इस कैंप में इस बार खास बात यह थी की इस भाग लेने वाले सभी बच्चे थे जिनकी उम्र 8 साल से लेकर 14 वर्ष के बीच थी ,कैंप में भाग लेने के लिए एक बार फिर देश के विभिन्न हिस्सो से खिलाड़ी यहाँ पहुंचे ।
_8VG65_1024x683.jpeg)
कैंप में आसाम से जगजीत सिंह , गुजरात से अनुज राठी , महाराष्ट्र से रचित ठक्कर ,चेन्नई से हरी वर्धन सतीशकुमार ,और मध्य प्रदेश से मेदान्त जैन , प्रिंस सोनी , दिवयांश जैन और दिवस जैन नें प्रतिभागिता की

कैंप की शुरुआत हर दिन योगा और ध्यान के साथ सुबह 8.45 पर होती थी , जिसका उद्देश्य खिलाड़ियों को मैच के पहले अपनी सांस पर बेहतर नियंत्रण , भावनाओ पर नियंत्रण सिखाना था , इस दौरान विश्व चैम्पियन और बेहतरीन खिलाड़ियों की फिटनेस मंत्र पर भी हर रोज बातचीत होती थी

अप्रैल 2024 के कैंप में इन विषय पर प्रशिक्षण दिया गया
_5JXYS_1024x683.jpeg)
कैंप के पहले हिस्से में फीडे इंस्ट्रक्टर निकलेश दिये गए विषय पर गहराई से बच्चो को पढ़ाते थे
_JHMP3_1024x683.jpeg)
जो करीब 4 घंटे की क्लास होती थी
_PZJ6T_1024x683.jpeg)
इसके बाद अनुभवी महिला इंटरनेशनल मास्टर कोलंबिया की एंजेला फ़्रांकों खिलाड़ियों से सबंधित विषय पर एक साइमल मुक़ाबला खेलती थी और फिर उनके द्वारा विश्लेषण करते हुए सुझाव खिलाड़ियों को दिये जाते थे

कैंप के पांचवें दिन सभी को पाँच दिन पढे सभी विषय से सबन्धित एक परीक्षा भी देनी पड़ी , अनुज राठी कैंप के अंतिम दिन परीक्षा देते हुए

आसाम से जगजीत सिन्हा
_E6PNZ_1024x683.jpeg)
चेन्नई के हरिवर्धन

मध्य प्रदेश के प्रिंस सोनी

भोपाल के मेदान्त जैन

मुंबई के रचित ठक्कर

मध्य प्रदेश जबलपुर के दिवयांश जैन

मध्य प्रदेश जबलपुर के दिवस जैन
खेलो चैस इंडिया रैपिड शतरंज
_PAPN7_2997x1998.jpeg)
कैंप के छठे दिन खेलो चैस इंडिया रैपिड टूर्नामेंट के कुल तीसवें और कुल छठे रैपिड टूर्नामेंट का आयोजन किया गया , इस बार इस टूर्नामेंट की पुरूष्कार राशि कुल 25,000 रुपेय रखी गयी थी
_CNQGA_1024x683.jpeg)
छठे खेलो चैस रैपिड का खिताब 2022 के नेशनल अंडर 10 और एशियन चैम्पियन माधवेन्द्र प्रताप शर्मा नें जीता
_ZTZ1D_1024x683.jpeg)
इस टूर्नामेंट के शीर्ष दस खिलाड़ियों में कैंप से जगजीत सिंह और हरीवर्धन नें जगह बनाई , जबकि आयु वर्ग में दिवस जैन और अनुज राठी नें पुरूस्कार अपने नाम किए
_YCA7F_1024x683.jpeg)
छठे रैपिड टूर्नामेंट के पदक और आयु वर्ग विजेता








