
चेन्नई ग्रांडमास्टर्स शतरंज : अर्जुन नें सराना को हराया , विश्व नंबर 2 रैंकिंग पर पहुंचे
चेन्नई , फीडे सर्किट 2024 का हिस्सा चेन्नई ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में आज का दिन तीन परिणाम लेकर आया और आज सिर्फ एक मुक़ाबला बेनतीजा रहा ।

भारत के नंबर एक शतरंज खिलाड़ी अर्जुन एरीगैसी का शानदार खेल आज भी जारी रहा और उन्होने आज सर्बिया के नंबर एक खिलाड़ी अलेक्सी सराना को पराजित करते हुए ना सिर्फ अपने खेल जीवन की सर्वोच्च लाइव रेटिंग 2805.8 हासिल की बल्कि वह पहली बार दुनिया के नंबर 2 खिलाड़ी बन गए है । अब अर्जुन से आगे 2831 अंको के साथ सिर्फ पाँच बार के विश्व चैम्पियन और एक दशक से ज्यादा समय से दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैगनस कार्लसन है ।

अर्जुन नें काले मोहरो से खेलते हुए सराना के खिलाफ आज निमजों इंडियन ओपनिंग मे एक बेहतरीन आक्रामक खेल खेला साथ ही कई मौको पर उन्होने बहुत खतरा भी उठाया
पर सराना मिले मौको का फायदा नहीं उठा सके और अर्जुन नें 37 चालों में जीत दर्ज कर दी ।

आज सिर्फ एक मुक़ाबला बेनतीजा रहा , भारत के विदित गुजराती नें लगातार दो हार के बाद आज हमवतन अरविंद चितांबरम से ड्रॉ खेला और अपना खाता खोला ।

वहीं ईरान के अमीन तबातबाई नें फ्रांस के मकसीम लागरेव को पराजित करते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की

तो यूएसए के लेवान अरोनियन नें ईरान के परहम मघसूदलू को मात देते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की ।
Rank after Round 3
| Rk. | SNo | Name | FED | RtgI | Pts. | TB1 | TB2 | TB3 | TB4 | ||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 8 | GM | Tabatabaei, M. Amin | IRI | 2686 | 2,5 | 0 | 2,75 | 2 | 1 | |
| 2 | 6 | GM | Erigaisi, Arjun | IND | 2799 | 2,5 | 0 | 2,00 | 2 | 2 | |
| 3 | 4 | GM | Aronian, Levon | USA | 2739 | 2 | 0 | 2,50 | 1 | 0 | |
| 4 | 1 | GM | Aravindh, Chithambaram Vr. | IND | 2706 | 1,5 | 0,5 | 2,25 | 0 | 0 | |
| 5 | 2 | GM | Vachier-Lagrave, Maxime | FRA | 2737 | 1,5 | 0,5 | 1,75 | 1 | 0 | |
| 6 | 7 | GM | Maghsoodloo, Parham | IRI | 2712 | 1 | 0 | 0,50 | 1 | 0 | |
| 7 | 5 | GM | Sarana, Alexey | SRB | 2679 | 0,5 | 0 | 1,00 | 0 | 0 | |
| 8 | 3 | GM | Vidit, Santosh Gujrathi | IND | 2739 | 0,5 | 0 | 0,75 | 0 | 0 |
तीन राउंड के बाद अर्जुन और अमीन 2.5 अंक बनाकर सबसे आगे चल रहे है और अब अगले राउंड में इन दोनों के बीच ही मुक़ाबला है वही विदित मकसीम से और अरविंद अरोनियन से मुक़ाबला खेलेंगे ।








