
चैम्पियन शो डाउन 960 शतरंज – रोचक होगा कार्लसन – कास्पारोव का मुक़ाबला

सेंट लुईस, यूएसए ( निकलेश जैन ) आज से शुरू हो रहे चैम्पियन शो डाउन 960 शतरंज के लिए दुनिया भर के शतरंज प्रेमियों की निगाहे लगी हुई है क्यूंकी पहली बार महानतम विश्व चैम्पियन कहे जाने वाले पूर्व विश्व चैम्पियन रूस के गैरी कास्पारोव और नॉर्वे के मेगनस कार्लसन आपस मे खेलते हुए नजर आएंगे ।

कार्लसन सबसे ज्यादा चर्चा में कास्पारोव के साथ ट्रेनिंग करने के बाद ही आए थे

आपको बता दे की शतरंज मे 960 फॉर्मेट का आविष्कार पूर्व विश्व चैम्पियन अमेरिका के बॉबी फिशर नें किया था जिसमें शतरंज के सारे नियम तो सामान्य है पर मोहरो की शुरूआती स्थिति लगातार बदल दी जाती है ।
Prize Fund
| PLACE | PRIZE | PLACE | PRIZE |
|---|---|---|---|
| 1st | $37,500 | 6th | $10,000 |
| 2nd | $25,000 | 7th | $7,500 |
| 3rd | $20,000 | 8th | $7,500 |
| 4th | $15,000 | 9th | $7,500 |
| 5th | $12,500 | 10th | $7,500 |
| Total Prize Fund: $150,000 | |||
Schedule
| DATE | TIME* | EVENT |
|---|---|---|
| Sept. 11 | 1:00 PM | Draw for Position |
| 1:03 PM | 9LX Round 1 | |
| 2:30 PM | Draw for Position | |
| 2:33 PM | 9LX Round 2 | |
| 4:00 PM | Draw for Position | |
| 4:03 PM | 9LX Round 3 | |
| Sept. 12 | 1:00 PM | Draw for Position |
| 1:03 PM | 9LX Round 4 | |
| 2:30 PM | Draw for Position | |
| 2:33 PM | 9LX Round 5 | |
| 4:00 PM | Draw for Position | |
| 4:03 PM | 9LX Round 6 | |
| Sept. 13 | 1:00 PM | Draw for Position |
| 1:03 PM | 9LX Round 7 | |
| 2:30 PM | Draw for Position | |
| 2:33 PM | 9LX Round 8 | |
| 4:00 PM | Draw for Position | |
| 4:03 PM | 9LX Round 9 |
*All times are Central Time*
प्रतियोगिता मे 10 दिग्गज खिलाड़ी राउंड रॉबिन आधार पर 9 राउंड आपस मे खेलेंगे और कुल पुरुष्कार राशि 1 लाख 50 हजार अमेरिकन डॉलर होगी । मैच रैपिड फॉर्मेट मे 20+10 प्रति खिलाड़ी के होंगे ।
प्रतियोगिता मे विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन ,अमेरिका के फबियानों करूआना और हिकारु नाकामुरा वेसली सो और दोमिंगेज पेरेज ,फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव ,अर्मेनिया के लेवोन आरोनियन ,फीडे के अलीरेजा फिरौजा ,रूस के पीटर स्वीडलर और रूस की जगह क्रोशिया से गैरी कास्पारोव खेलेंगे ।








