
बेल इंटरनेशनल में विदित गुजराती अकले भारतीय है प्रतियोगिता में उनके अलावा हंगरी के पीटर स्वीडलर ,अमेरिका के समेउल शंकलंद , पेरु के जॉर्ज कोरी ,स्विट्जरलैंड के निको गेओर्जियडिस और सेबास्टियन बोगनेर ,उजबेकस्तान के अबदू सत्तारोव , ईरान के परहम मघसूदलू भाग ले रहे है ।
Overall-Ranking
| Rank | Name | Games | Classic | Rapid | Blitz | Total |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | GM Santosh Vidit | 25 | 8 | 8 | 11 | 27 |
| 2 | GM Sam Shankland | 25 | 7 | 9 | 10 | 26 |
| 3 | GM Peter Leko | 25 | 5 | 10 | 6.5 | 21.5 |
| 4 | GM Parham Maghsoodloo | 25 | 3 | 8 | 9.5 | 20.5 |
| 5 | GM Jorge Cori | 25 | 5 | 7 | 7 | 19 |
| 6 | GM Nodirbek Abdusattorov | 25 | 5 | 5 | 8 | 18 |
| 7 | GM Nico Georgiadis | 25 | 3 | 6 | 2 | 11 |
| 8 | GM Sebastian Bogner | 25 | 5 | 3 | 2 | 10 |
बेल इंटरनेशनल शतरंज में विदित ना सिर्फ क्लासिकल बल्कि ओवरआल क्लासिकल रैपिड और ब्लिट्ज में भी सबसे आगे चल रहे है
विदित नें प्रतियोगिता की शुरुआत पहले राउंड में पेरु के युवा ग्रांड मास्टर जॉर्ज कोरी को मात देकर की

पहले राउंड में जीत के साथ शुरुआत करने के बाद विदित नें दुसरे राउंड में अमेरिकन शंकलंद से मुकाबला ड्रा खेला

तीसरा राउंड विदित के लिए बेहद ख़ास रहा जब उन्होंने पूर्व विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर पीटर लेको को मात देते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की हुए एकल बढ़त हासिल कर ली

चौंथा राउंड विदित के लिए मुश्किलों भरा रहा और उन्होंने शानदार रक्षात्मक खेल दिखाते हुए अपना आधा अंक बचा लिया

तो उम्मीद यही है की बेल इंटरनेशनल शतरंज विदित के खेल जीवन का एहम पड़ाव साबित हो और यह युवा भारतीय सितारा वहां तक पहुंचे जहाँ तक वह जाना चाहते है !








