बेल क्लासिक 2020 – हरिकृष्णा सयुंक्त बढ़त पर पहुंचे 

बेल ,स्विट्जरलैंड मे चल रहे बेल इंटरनेशनल शतरंज फेस्टिवल मे 960 और रैपिड के बाद क्लासिकल टूर्नामेंट मे भी भारत के पेंटाला हरिकृष्णा नें शानदार प्रदर्शन करते हुए सयुंक्त पहला स्थान हासिल कर लिया है । क्लासिकल फॉर्मेट मे अब तक  हुए चार मुकाबलो में हरिकृष्णा नें पहले तीन मुक़ाबले इंग्लैंड के माइकल एडम्स , अजरबैजान के आर्कडीज़ नाइडिश और मेजबान स्विट्जरलैंड के नोएल स्टुडेर से ड्रॉ खेले

जबकि चौंथे मुक़ाबले में उन्होने सबसे आगे चल रहे जर्मनी के युवा खिलाड़ी विन्सेंट केमर को मात देते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की । सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए सेमी स्लाव ओपनिंग मे हरिकृष्णा नें ओपनिंग में ही अपना घोडा कुर्बान करते हुए केमर के तीन प्यादे मार लिए

और उसके बाद हरिकृष्णा नें जहां सधी हुई चाले खेली तो केमर अपने मोहरो के  बीच सही तालमेल नहीं बैठा सके मात्र 37 चालों में उन्होने हार स्वीकार कर ली

देखे इस मैच का विडियो विश्लेषण हिन्दी चेसबेस इंडिया के सौजन्य से 

आप भी जुड़े हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल से और देखे सैंकड़ों विडियो हिन्दी भाषा मे

अगले राउंड में पेंटाला हरिकृष्णा उनके साथ सयुंक्त बढ़त पर चल रहे पोलैंड के राडोस्ला वोज़्टस्ज़ेक से मुक़ाबला खेलेंगे ।

चौंथे राउंड मे राडोस्ला नें नाइडिश पर जोरदार जीत दर्ज की और उनकी भी यह टूर्नामेंट मे पहली जीत रही 

टूर्नामेंट में चूकी पॉइंट सिस्टम अलग तरह का रखा गया है इसीलिए जीतने पर 4 अंक तो ड्रॉ पर 1.5 अंक दिये जा रहे है और इस प्रकार से 4 राउंड के बाद हरिकृष्णा इंग्लैंड के माइकल एडम्स और पोलैंड के राडोस्ला वोज़्टस्ज़ेक के साथ 8.5 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर है । 

इस सुपर ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट के साथ साथ ओपन फीडे टूर्नामेंट भी खेला जा रहा है जहां पर हर बोर्ड के बीच एक खास दूरी का ध्यान रखा गया है 

देखे सभी मुक़ाबले