पिछले वर्ष आनंद नें अंतिम राउंड में कार्याकिन के उपर जीत के साथ प्रतियोगिता का समापन किया था 

2018 मे आनंद नें काले मोहोरो से खेलते हुए मेक्सिम लाग्रेव को भी प्रतियोगिता के 7 वे राउंड में मात दी थी और एक समय खिताब के दावेदार बन गए थे 

आनंद और कार्लसन के अलावा अन्य खिलाड़ियों में विश्व नंबर 2 अमेरिका के फबियानों करूआना ,चीन के डिंग लीरेन और यू यांगी ,अजरबैजान के शाकिरयार ममेद्यारोव ,फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव , रूस के अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक , अर्मेनिया के लेवान अरोनियन और अमेरिका के वेसली सो नजर आएंगे ।

पिछले वर्ष करूआना नें अपने लाजबाब प्रदर्शन से खिताब अपने नाम किया था क्या वो इसे दोहराएंगे ?

क्या अपने घर में कार्लसन इस खिताब को जीतकर लगातार छठे खिताब को हासिल करेंगे और 2900 की ओर कदम बढ़ाएँगे ?

हिन्दी में सभी जानकारी के लिए हमारे हिन्दी यूट्यूब चैनल पर लाइव उपडेट के लिए सबस्क्राइब करे !

प्रतियोगिता 3 जून से 15 जून के दौरान खेली जाएगी । सबसे पहले 3 जून को शतरंज का फटाफट फॉर्मेट ब्लिट्ज़ खेला जाएगा जिसमें हर खिलाड़ी को 3 मिनट मिलेंगे और हर चाल में 2 सेकंड मिलेंगे । इसमें कुल 9 राउंड राउंड रॉबिन आधार पर खेले जाएँगे । क्लासिकल मैच 4 जून से शुरू होंगे और सबसे खास बात यह की खिलाड़ियों को 30 चालों के पहले मैच ड्रॉ खेलने की अनुमति नहीं है साथ ही बाकी टूर्नामेंट से इतर यहाँ जीतने पर 2 अंक मिलेंगे जबकि ड्रॉ होने की स्थिति में खिलाड़ी को टाईब्रेकर का सामना हर राउंड में करना होगा ।