भारत के पेंटाला हरिकृष्णा अब तक सात ड्रॉ के साथ 3.5 अंक बना सके है और दसवें स्थान पर चल रहे है और अब उन्हे आखिरी दिन शीर्ष 8 मे जाने के लिए 3 मैच मे से 2 अंक बनाने होंगे 

दिन की शुरुआत हुई सेमी स्लाव ओपनिंग मे अनीश गिरि के सफ़ेद मोहरो से शानदार खेल से और यहाँ हरि को पहली हार का सामना करना पड़ा तो अनीश के लिए टूर्नामेंट की पहली जीत रही 


दूसरे मैच मे उनके सामने थे रूस के दिग्गज ग्रांड मास्टर अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक जिन्होने एक मुश्किल लग रही बाजी हरिकृष्णा के खिलाफ ड्रॉ करा ली और हरिकृष्णा जीत हासिल नहीं कर सके 

नाकामुरा के खिलाफ काले मोहरो से खेलते हुए हरिकृष्णा नें इस बार कारो कान ओपनिंग का सहारा लिया और एक अच्छा ड्रॉ निकाला 

इसके बाद अंतिम मुक़ाबला आया जिसमें ओपन सिसिलियन मे हरिकृष्णा के प्रयोग जारी रहे और उन्होने एक अच्छी लग रही स्थिति मे नेपोंनियची से ड्रॉ लेकर सभी को चौंका दिया 

हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर दूसरे दिन भी सीधा प्रसारण किया गया 

इसके साथ ही दूसरा दिन भी हरिकृष्णा के लिए कोई जीत नहीं लाया 

तीसरे दिन उनके सामने लेवोन अरोनियन ,वेसली सो और रद्जाबोव जैसे दिग्गज नजर आएंगे 

दो दिन के बाद अंक तालिका और पहले से छठे स्थान तक टाई होना इस प्रतियोगिता के कड़े मुक़ाबले की कहानी खुद ही बयां कर रहा है 

देखे सभी मुक़ाबले