
एयरथिंग्स मास्टर्स फाइनल - पहला दिन रद्जाबोव के नाम

लेवोन आरोनियन को 2.5-1.5 से पराजित करते हुए तैमूर रद्जाबोव नें एयरथिंग्स मास्टर्स के फाइनल का पहला दिन अपने नाम कर लिया है और इसके साथ ही खिताब हासिल करने की और बेहद मजबूती से कदम बढ़ा लिए है अब देखना होगा की क्या तैमूर खिताब वाकई हासिल कर पाएंगे या फिर अरोनियन शानदार वापसी करेंगे ।
दोनों के बीच पहले तीन मुक़ाबले ड्रॉ रहे और ऐसे मे चौंथे मैच मे बर्लिन डिफेंस मे रद्जाबोव नें काले मोहरो से सफलता हासिल की

मैच के बाद अरोनियन नें कहा की कल मैं बेहतर खेलने और कोई मौका ना चूकने की कोशिश करूंगा यही योजना है

जबकि रद्जाबोव नें कहा " यह एक कडा मुक़ाबला था सभी मैच तनावपूर्ण थे ,मैंने लगभग तीसरे मैच मे गलत खेल दिया था और यह सफ़ेद का मैच था

वही एक और मुक़ाबले मे 2-0 की बढ़त बनाने के बाद डुबोव नें शानदार शुरुआत की पर वह इसे इसी अंतर से बराबर कर बैठे

एमवीएल नें काबिले तारीफ वापसी की और तीसरे स्थान पर आने की उम्मीद बनाए रखी है

हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर पहले दिन के खेल का सीधा प्रसारण किया गया

प्रतियोगिता की कुल पुरुष्कार राशि









