
कुछ माह पहले ही माइक्रोसेंस -चेसबेस इंडिया द्वारा आयोजित क्रामनिक और गेलफंड के प्रशिक्षण शिविर मे वह शामिल थे और यह साफ नजर आ रहा है की उन्होने इस मौके से भरपूर सीखा और परिणाम सबके सामने है Photo - Amruta Mokal

ऐरोफ़्लोट इंटरनेशनल शतरंज में भारत के राउंड 8 वैसे कोई बड़ी जीत तो नहीं लाया पर इस टूर्नामेंट में शुरुआत से ही सनसनी बनकर उभरे 12 वर्षीय भारत सुब्रमण्यम नें रूस के ग्रांड मास्टर अलेक्ज़ेंडर रियाजन्त्सेव से ड्रॉ खेलते हुए एक राउंड पहले ही अपने ग्रांड मास्टर नार्म जो हासिल करने की पात्रता हासिल कर ली थी
Photo - Amruta Mokal
देखे इस मैच का विडियो विश्लेषण
हिन्दी चेसबेस इंडिया के सौजन्य से

फोटो - टाटा स्टील
अंतिम राउंड में रूस के ही अनुभवी ग्रांड मास्टर मकसीम चिगएव से मुक़ाबला शुरू होते ही उन्होने औपचारिक तौर पर नार्म हासिल कर लिया । पर जब ऐसा लगा की शायद वह आज थोड़ा असावधान हो सकते है जैसा की हमेशा कुछ बड़ा हासिल करने के बाद होता है ,उन्होने एक और जीत दर्ज करते हुए जता दिया की कुछ भी हो वह रुकने वाले नहीं है ।

ग्राफिक्स - चेस24

जिस अंदाज मे भारत ऐरोफ़्लोट जैसे टूर्नामेंट मे उभर कर सामने आए है कहना होगा की वह भारत की नयी शतरंज सनसनी बन गए है








