
अस्ताना ज़ुल्दिज़्दारी ओपन शतरंज – भारत के आदित्य मित्तल नें जीता खिताब
भारत के 16 वर्षीय युवा ग्रांड मास्टर आदित्य मित्तल नें अस्ताना ज़ुल्दिज़्दारी इंटरनेशनल ओपन शतरंज के वर्ग ए का खिताब जीत लिया है ।

आदित्य नें 10 राउंड के इस टूर्नामेंट में 20 और ग्रांड मास्टर्स की मौजदुगी में 2668 रेटिंग का प्रदर्शन करते हुए 8 अंक बनाए और अपनी रेटिंग में 12 अंक और जोड़े ।

इस दौरान आदित्य नें नीमन हंस मोके को भी पराजित किया


अदित्य नें छह मुक़ाबले जीते जबकि चार मुक़ाबले ड्रॉ खेलते हुए वह अपराजित रहे । तीन खिलाड़ी अलेक्जेंडर मोइसेन्को (इंग्लैंड ), एवगेनी अलेक्सेव (रूस ) और रमज़ान ज़ालमाखानोव (कज़ाकिस्तान ) 7.5 अंक बनाकर टाईब्रेक के आधार पर क्रमशः दूसरे से चौंथे स्थान पर रहे ।

वर्तमान एशियन चैम्पियन दिव्या देशमुख नें महिलाओं के वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया ।









