
8 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी अशवथ ने ग्रैंडमास्टर को हराकर बनाया विश्व रिकॉर्ड बनाया
बर्न,स्विट्जरलैंड शतरंज के क्षेत्र में भारतीय खिलाड़ियों का कम उम्र में नित नए रिकॉर्ड बना देना बहुत ही सामान्य सी घटना है और अब एक नया रिकॉर्ड भारतीय मूल के सिंगापुर के आठ वर्षीय अश्वथ कौशिक ने बनाया है , वह क्लासिकल शतरंज में ग्रैंडमास्टर को हराने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए है ।

Photo: Belgrade Open.
ठीक एक महीने पहले सर्बिया के लियोनिद इवानोविच ग्रैंडमास्टर अवॉन्डर लियांग का रिकॉर्ड तोड़कर
नौ साल से कम उम्र में किसी क्लासिकल टूर्नामेंट गेम में ग्रैंडमास्टर को हराने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

Photo - David Llada
स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न के ठीक बाहर आयोजित 22वें बर्गडॉर्फर स्टैडथॉस ओपन में, सिंगापुर के भारतीय मूल के अश्वथ ने उस रिकॉर्ड को लगभग पांच महीने से तोड़ दिया, उन्हे यह ऐतिहासिक जीत चौथे राउंड में पोलैंड के 37 वर्षीय जीएम जेसेक स्टोपा के खिलाफ मिली इस मुक़ाबले के पहले अश्वथ नें अन्य खिलाड़ियों से लगातार तीन मुक़ाबले जीते थे ।

(from chess com) 10 वर्ष या उससे कम उम्र में ग्रांड मास्टर को मात देने वाले खिलाड़ी
देखे अशवथ की इस जीत का विडियो








