2715.5 रेटिंग के साथ बने भारत के नंबर 5 खिलाड़ी।
उज़्बेकिस्तान में निहाल की यह तीसरी बड़ी जीत है, इस से पहले वह इसी प्रतियोगिता का तीसरा संस्करण भी जीत चुके है और उन्होंने इसी साल मार्च में ताशकंत ओपन भी अपने नाम किया था। निहाल ने 2836 के रेटिंग परफॉरमेंस से 14.5 रेटिंग पॉइंट अर्जित किये और प्रतियोगिता में पहला स्थान भी दर्ज किया।

अपनी चमचमाती हुई ट्रॉफी के साथ निहाल।

प्रतियोगिता के शीर्ष 3 खिलाड़ी।

अंतिम मुकाबले में नीहाल ने सफ़ेद मोहरों से खेलते हुए उज़्बेकिस्तान के ही अब्दिसालिमोव अब्दिमलिक को शानदार बाज़ी में हराकर जीत के साथ प्रतियोगिता का अंत किया। उन्होंने मिडलगेम में ही पकड़ मज़बूत कर ली थी और मात्र 28 चालों में अपनी बाज़ी जीत ली।

8वें मुकाबले में नीहाल सरीन ने काले मोहरों से खेलते हुए उज़्बेकिस्तान के वखिदोव शमसिद्दीन को हराया था और इस बाज़ी में शमसिद्दीन ने अपने वज़ीर को b5 पर रख तो दिया, पर उसके बाद वह अपने वज़ीर को ही बचाते नज़र आए और नीहाल ने हाथियों के एंडगेम में जाकर 50 चालों बाद जीत दर्ज की।

निहाल का प्रदर्शन कुछ इस प्रकार रहा।
प्रतियोगिता की पहली ही बाज़ी में नीहाल ने जर्मनी के फ़्रेडरिक स्वाने को हराकर एक ज़ोरदार शुरुआत की थी। इस बाज़ी में नीहाल ने सफ़ेद मोहरों से जबरदस्त आक्रामक शतरंज का नमूना पेश किया था।

6 स्थानों की छलांग लगाने के बाद अब वह विश्व के नंबर 26 खिलाडी बन चुके है।
9 चक्रो के बाद अंतिम सूचि:
Rk. | SNo |
| Name | FED | Rtg | Pts. | TB1 | TB2 | TB3 | TB4 | TB5 | w-we | K | rtg+/- | |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | 5 | GM | 2701 | 7 | 0 | 28,75 | 6 | 1 | 3,5 | 1,45 | 10 | 14,5 | |||
2 | 2 | GM | 2552 | 5 | 0 | 22,75 | 3 | 0 | 2 | 1,49 | 10 | 14,9 | |||
3 | 4 | GM | 2641 | 5 | 0 | 21 | 3 | 1 | 2,5 | 0,27 | 10 | 2,7 | |||
4 | 7 | GM | 2608 | 4,5 | 0 | 19,75 | 2 | 1 | 2,5 | 0,22 | 10 | 2,2 | |||
5 | 6 | GM | 2653 | 4,5 | 0 | 19,75 | 2 | 0 | 2,5 | -0,39 | 10 | -3,9 | |||
6 | 1 | GM | 2665 | 4,5 | 0 | 18,5 | 1 | 0 | 2 | -0,56 | 10 | -5,6 | |||
7 | 9 | GM | 2654 | 4 | 0 | 17 | 2 | 1 | 2 | -0,90 | 10 | -9 | |||
8 | 3 | GM | 2600 | 4 | 0 | 16 | 1 | 0 | 2 | -0,16 | 10 | -1,6 | |||
9 | 10 | GM | 2561 | 3,5 | 0 | 15 | 1 | 1 | 2 | -0,12 | 10 | -1,2 | |||
10 | 8 | GM | 2610 | 3 | 0 | 13,5 | 1 | 0 | 2,5 | -1,30 | 10 | -13 |
पूरी जानकारी के लिए देखे : उज़्बेकिस्तान शतरंज








