
लियॉन मास्टर्स शतरंज – बोरिस गेलफंड बने विजेता
35वें लियॉन शतरंज फेस्टिवल रैपिड टूर्नामेंट के फाइनल में भारत के पाँच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद को पराजित करते हुए इज़राइल के बोरिस गेलफंड विजेता बन गए ।

दोनों के बीच रैपिड मुकाबलो में जोरदार संघर्ष देखने को मिला और खेले गए चार मुकाबलों में आनंद और गेलफंड 2-2 मुक़ाबले जीतकर बराबरी पर रहे ,बड़ी बात यह रही की आनंद नें पहला रैपिड मैच जीतकर शुरुआत की थी पर उसके बाद पूरे मैच में बोरिस नें शानदार वापसी की

पर इसके बाद हुए ब्लिट्ज टाईब्रेक में दोनों मुक़ाबले जीतकर बोरिस गेलफंड विजेता बन गए ।

आनंद 2012 में गेलफंड को रैपिड टाईब्रेक में हराकर ही पाँचवीं बार विश्व चैम्पियन बने थे

और ठीक इसके 10 साल बाद बोरिस नें आनंद को टाईब्रेक में हराकर लियॉन मास्टर्स का खिताब अपने नाम किया है !
Boris Gelfand renueva título de campeón del Magistral de León pic.twitter.com/bdDWM6nBGb
— Magistral de León (@ajedrezleon) July 10, 2022








