
मैगनस कार्लसन बने सुपर यूनाइटेड रैपिड और ब्लिट्ज़ शतरंज के विजेता
ग्रांड चैस टूर के तीसरे पड़ाव सुपर यूनाइटेड रैपिड और ब्लिट्ज़ शतरंज टूर्नामेंट का खिताब विश्व के नंबर एक शतरंज खिलाड़ी और पूर्व विश्व चैम्पियन मैगनस कार्लसन नें अपने नाम कर लिया है ।
Thanks for another great event, always love coming to Zagreb! Going 9/9 yesterday felt very special, and 6/9 today was also nice https://t.co/FLNpJyFaEc
— Magnus Carlsen (@MagnusCarlsen) July 9, 2023

रैपिड शतरंज में 9 राउंड के बाद तीसरे स्थान पर रहने वाले कार्लसन नें ब्लिट्ज़ शतरंज में आसाधारण खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन राउंड पहले ही विजेता का स्थान हासिल कर लिया है ,

ब्लिट्ज़ में कार्लसन नें लगातार 9 मुकाबलों में सभी प्रतिभागियों का पराजित करते हुए एक इतिहास बना दिया , कार्लसन नें इस दौरान रूस के यान नेपोमनिशी, फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा, यूएसए के फबियानों करूआना, पोलैंड के यान डूड़ा, रोमानिया के रिचर्ड रापोर्ट और क्रोशिया के इवान सरिक और कोंस्टंटिन लुपुलेस्कु और भारत के विश्वनाथन आनंद और डी गुकेश पर जीत दर्ज की । ब्लिट्ज़ के दूसरे दिन कार्लसन नें 2 ड्रॉ पाँच जीत के साथ 26अंको के साथ पहला स्थान हासिल कर लिया

और इसके साथ ही वह 22.5 अंको पर रूस के यान नेपोमनिशी दूसरे तो

21 अंको के साथ अलीरेजा फिरौजा तीसरे स्थान पर रहे

ब्लिट्ज़ में अपने शानदार खेल के चलते गुकेश पांचवे स्थान पर रहे

वहीं आनंद ब्लिट्ज़ में अपनी लय कायम नहीं रख सके और 16.5 अंको के साथ आठवे स्थान पर रहे
देखे सभी मुक़ाबले








