
फीडे ग्रांड स्विस शतरंज – अर्जुन की शानदार शुरुआत , गुकेश , प्रज्ञानन्दा नें ड्रॉ खेला

16वे वरीय अर्जुन नें सफ़ेद मोहोरे से खेलते हुए क्यूजीडी ओपनिंग में एक बेहद आक्रामक मुक़ाबले में पहले दो प्यादे फिर अपना हाथी और फिर वजीर को कुर्बान करते हुए 37 चालों में जीत दर्ज की ।

एसएल नारायनन नें कनाडा के रोड्रिग शवान को पराजित किया जबकि

अरविंद नें आइल ऑफ मैन के वू ली को मात दी ।

भारत के 61वे वरीय रौनक साधवानी नें चौंथे वरीय नीदरलैंड के अनीश गिरि को ड्रॉ पर रोककर चौंकाया

तो डी गुकेश को अजर =बैजान के अनुभवी ममेदोव रौफ नें तो आर प्रज्ञानन्दा को हमवतन आर्यन चोपड़ा नें आधा अंक बांटने पर विवश कर दिया ,
हरीकृष्णा नें चिली के क्रिस्टाबोल हेनरिक से , मेंदोंसा ल्यूक नें नीदरलैंड के वान फॉरेस्ट जॉर्डन से , निहाल सरीन नें स्पेन के इतूरिजागा एडुयार्डो से और मुरली कार्तिकेयन नें यूएसए के जेफ्री जियांग से बाजी ड्रॉ खेली ।

महिला वर्ग में भारत की दो अनुभवी खिलाड़ियों तनिया सचदेव और हरिका द्रोणावल्ली के बीच बाजी अनिर्णीत रही

जबकि वैशाली रमेशबाबू नें पोलैंड की ओलिविया किओबसा को ,

सविता श्री नें इज़राइल की मारसेल एफरोइंसकी और

दिव्या देशमुख नें आयरलैंड की तृशा कनयमरला को मात देते हुए अपनी अभियान की शुरुआत की ।
Pairings/Results
Round 2 on 2023/10/26 at 1430
Pairings/Results
Round 2 on 2023/10/26 at 1430

_R0YC0_1280x720.jpeg&w=3840&q=75)






