ताशकंद (उज़्बेकिस्तान): उज़्बेकिस्तान के स्टार ग्रैंडमास्टर और विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर मौजूद नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के लिए 4 अक्टूबर का दिन खुशियों भरा रहा। उनकी सगाई सेविंच मावलोनोवा के साथ हो गई। यह खुशखबरी उस समय आई है जब समरकंद में हुए शतरंज ओलंपियाड में उज़्बेकिस्तान की पुरुष टीम को स्वर्ण पदक मिलने के ठीक एक सप्ताह बाद यह मौका आया है। उज़्बेकिस्तान की पुरुष टीम ने 27 सितंबर को ओलंपियाड का खिताब जीता था।
उज़चेस (UzChess) ने आज दोनों की तस्वीर साझा करते हुए उज़्बेक भाषा में "Yoshlar baxtli bo'lsin!" लिखा, जिसका अर्थ है "यह युवा जोड़ा खुश रहे!" यह तस्वीर सगाई के मौके की है।

सेविंच मावलोनोवा न्यू उज़्बेकिस्तान यूनिवर्सिटी में छात्रा हैं। उन्होंने "बेस्ट फीमेल साइबर सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट" के लिए युलदुज़ टेक अवार्ड जीता है और इस साल उन्हें ज़ुल्फिया स्टेट प्राइज़ से भी सम्मानित किया गया है। इसके अलावा उन्होंने अपनी यूनिवर्सिटी में TEDxNewUU की स्थापना भी की है।
दोनों मार्च 2027 में शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे हैं।
चेसबेस इंडिया टीम आप दोनों को अपनी शुभकामनायें प्रेषित करती है












