chessbase india logo

तेहरान : पदमिनी का प्रभावी प्रदर्शन -दूसरे दौर में पहुंची

by निकलेश जैन - 13/02/2017

भारत की पदमिनी राऊत नें अर्मेनियन नंबर 1 ग्रांड मास्टर एलिना दनिएलीयन  को शानदार आक्रामक खेल में पराजय का स्वाद चखाते हुए प्रतियोगिता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है और शानदार अंदाज में महिला विश्व चैंपियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है । उन्होने आज 25वीं सीडेड कारो -कान खेलने वाली एलिना को मात्र 29 चालों में पराजित कर दिया और 1.5-0.5 के परिणाम के साथ दूसरे चरण में जगह बना ली वंही  भारत की प्रमुख उम्मीद और चौंथी सीडेड ग्रांड मास्टर हरिका द्रोणावली आज फिर लय में नजर आई और बांग्लादेश की नंबर एक शमीमा अख्तर को सफ़ेद मोहरो से भी पराजित नहीं कर सकी और 1-1 के परिणाम के साथ अब कल उन्हे टाई ब्रेक मुक़ाबले खेलने होंगे जो वैसे देखा जाए तो उनके लिए जोरदार झटका है पर उम्मीद है वो इससे उबर कर जोरदार वापसी करेंगी । पढे ये लेख 

अमेरिकन नंबर 1 एलिना को हराकर भारत की पदमिनी अगले दौर में ,हरिका थोड़ा मुश्किल में 

(सभी तस्वीरे श्री डेविड लड़ा और श्री जीन  , सुश्री निउसा अफसर के सौजन्य से ) 

तेहरान में चल रही विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप में भारत की 40वीं सीडेड खिलाड़ी और वर्तमान राष्ट्रीय चैम्पियन पदमिनी राऊत नें बेहद ही शानदार प्रदर्शन करते हूए अर्मेनिया की नंबर एक महिला खिलाड़ी एलिना को 1.5-0.5 से पराजित करते हूए उन्हे विश्व चैंपियनशिप से बाहर कर दिया साथ ही अगले दौर में खुद की जगह पक्की कर ली है उन्होने कल एलिना के साथ काले मोहरो से ड्रॉ खेला था जबकि आज उन्होने सफ़ेद मोहरो से जीत दर्ज कर टाई ब्रेक की नौबत ही नहीं आने दी । 25 सीडेड ऐलिना को आज पदमिनी के सामने कारो कान ओपेनिंग खेलना महंगा पद गया और पदमिनी नें जोरदार हमला करते हूए मात्र 29 चाल में उन्हे हार मानने पर विवश कर दिया ।

जिस तरह का खेल आज पदमिनी नें दिखाया ये उनके आत्मविश्वास में जोरदार व्रद्धि करेगा 

[Event "FIDE WWCC 2017"]
[Site "Tehran"]
[Date "2017.02.12"]
[Round "1.2"]
[White "Padmini, Rout"]
[Black "Danielian, Elina"]
[Result "1-0"]
[ECO "B12"]
[WhiteElo "2387"]
[BlackElo "2444"]
[Annotator "ChessBase"]
[PlyCount "57"]
[EventDate "2017.??.??"]
[EventCountry "IRI"]
[Source "ChessBase"]
[TimeControl "40/5400+30:1800+30"]

1. e4 c6 2. d4 d5 3. e5 Bf5 4. Nf3 e6 5. Be2 Ne7 6. O-O h6 7. Nbd2 Nd7 8. Nb3
Qc7 9. Bd2 a5 10. a4 g5 11. Ne1 c5 12. Nxc5 Nxc5 13. dxc5 Bg7 14. Bb5+ Kf8 15.
Bc3 Qxc5 16. Nf3 Kg8 17. Bd3 Bg6 18. Nd4 Kh7 19. g3 Rhf8 20. Qd2 Qc7 21. Rae1
Kh8 22. Bxg6 Nxg6 23. f4 gxf4 24. gxf4 Rg8 25. Kh1 Ne7 26. f5 Nxf5 27. Nxf5
exf5 28. Rxf5 Qc6 29. Rf6 1-0

 नेशनल चैम्पियन पदमिनी किसी  भी बड़ी खिलाड़ी को बड़े मौकों में  हराने का दमखम रखती है ये उन्होने बता दिया है 

हरिका की मुश्किल बढ़ी – भारत की सबसे बड़ी उम्मीद और नंबर चार सीडेड खिलाड़ी ग्रांड मास्टर हारिका द्रोणावली अपने से लगभग 500 अंक कम खिलाड़ी बांग्लादेश की शमीमा अख्तर के आगे आज भी बेबस नजर आई और खुद ही गलत चालों की चुनाव से मुश्किल में पड गयी उनका पहले की तरह दूसरा मैच भी ड्रॉ रहा और अब उन्हे टाईब्रेक पर निर्भर रहना होगा जोकि निश्चित तौर पर चौंकने वाला है ।

 

हारिका को टाईब्रेक में कल ज़ोर लगाना होगा और इस झटके से उबरना होगा !

[Event "FIDE WWCC 2017"]
[Site "Tehran"]
[Date "2017.02.12"]
[Round "1.2"]
[White "Harika, Dronavalli"]
[Black "Akter Liza Shamima"]
[Result "1/2-1/2"]
[ECO "A09"]
[WhiteElo "2539"]
[BlackElo "2027"]
[Annotator "ChessBase"]
[PlyCount "76"]
[EventDate "2017.??.??"]
[EventCountry "IRI"]
[Source "ChessBase"]
[TimeControl "40/5400+30:1800+30"]

1. Nf3 d5 2. g3 Nf6 3. Bg2 c5 4. c4 d4 5. e3 Nc6 6. exd4 cxd4 7. O-O e5 8. d3
Bd6 9. Bg5 O-O 10. a3 a5 11. Nbd2 h6 12. Bxf6 Qxf6 13. Ne4 Qd8 14. Nxd6 Qxd6
15. Re1 Re8 16. Qc2 Be6 17. Nd2 a4 18. Rac1 f6 19. Qd1 Qc7 20. Be4 f5 21. Bd5
Qf7 22. Bxc6 bxc6 23. Rxe5 Bd7 24. Rxe8+ Rxe8 25. Qf3 Qe7 26. c5 f4 27. gxf4
Rf8 28. Kh1 Be6 29. Ne4 Bd5 30. Rg1 Qxc5 31. Qg3 Qe7 32. f3 Rf7 33. Qg4 Qf8 34.
Rg3 Rxf4 35. Qh5 Rf5 36. Qh3 Rf4 37. Qh5 Rf5 38. Qh3 Rf4 1/2-1/2

 

शानदार कलाकारी के साथ अरब देश में आयोजन का स्तर तो उपर जाता ही है !

उम्मीद है पदमिनी का यह शानदार प्रदर्शन यूं ही जारी रहेगा !

टॉप सीड जु वेंजून नें आज लगातार दूसरा मैच जीतकर 2-0 के साथ दूसरे चक्र में प्रवेश किया 

पूर्व विश्व चैम्पियन  रूस की अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टेनिऊक नें भी 2-0 के साथ अगले पड़ाव में जगह बनाई 

ईरान की शतरंज खिलाड़ी निउसा अफसर खेल तो नहीं रही पर तस्वीर लेने का आनंद उठा रही है 

शानदार चित्रो के लिए श्री डेविड लड़ा जी का विशेष धन्यवाद 


 

आधिकारिक वैबसाइट 

आपका दोस्त  

निकलेश जैन 

अगर आप हिन्दी मे लेख /रिपोर्ट लिखना चाहते है तो मुझे ईमेल करे 

email address: nikcheckmatechess@gmail.com  

 


Contact Us