chessbase india logo

तैयार रहे आ गई है चेन्नई चैस एक्सप्रेस 2017 !

by निकलेश जैन - 18/01/2017

चेन्नई एक्सप्रेस 2017 आ गयी है जी हाँ भारत में जन्मे शतरंज खेल की आधिकारिक राजधानी चेन्नई में आज से चेन्नई ओपन ग्रांडमास्टर टूर्नामेंट का  जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आगाज होगा ।लंबे सफर के बाद उत्तर और मध्य भारत की जोरदार सर्दी का अहसास करने के  बाद चेन्नई का 23-29 डिग्री का तापमान काफी राहत दे रहा है । दिल्ली की चमक दमक से अलग पहली नजर में देखने में चेन्नई बेहद ही सादगी भरा नजर आता है और मेहनत करने में माहिर यह शहर भारत के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है । शतरंज के लिए तो इस शहर का नाम सबसे पहले जुबां पर स्वाभाविक तौर पर आ जाता है , पाँच बार के विश्व विजेता विश्वनाथन आनंद की के जन्म स्थली में भारत भर और दुनिया भर से आए खिलाड़ियों खेल के बारे में जानने के लिए जुड़े रहे चेसबेस इंडिया से पढे यह लेख .. 

चेन्नई ओपन 2017 का आगाज आज जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम मे होगा ( यह दृश्य मेरे होटल के कमरे से ) 
चेन्नई में यह जगह खिलड़ियों के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण स्थान है लगभग हर खेल के राज्य संघ के कार्यालय यहाँ पर आपको देखने मिलेंगे साथ ही अखिल भारतीय शतरंज महासंघ का कार्यालय भी यही पर मौजूद है 
राजाओ के खेल के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है आज दोपहर 2 बजते ही चेन्नई ओपन 2017 का आगाज होगा 
आयोजको और निर्णायकों की टीम अपनी तैयारी का जायजा लेती हुई एकदम तैयार है 
पूरी तरह वातानुकूलित प्रतियोगिता हाल कल रात ही तैयार कर लिया गया था ,जल्द ही यही जगह दुनिया भर के बुद्धिशाली लोगो की दिमागी दंगल का आखाडा बन जाएगी

 

एआईसीएफ़ के सचिव श्री हरिहरन नें सभी प्रतिभागियों का चेन्नई ओपन में स्वागत करते हुए शुभकामनाए प्रेषित की और उम्मीद व्यक्त की यहाँ भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे 

प्रतियोगिता कार्यक्रम कुछ इस प्रकार है  

पुरूष्कार राशि 

भारत के सबसे अनुभवी निर्णायक श्री अनन्तराम नें चेन्नई ओपन की सभी जानकारी के साथ खिलाड़ियों को शुभकामनाए प्रेषित की 

इटली के अनुभवी ग्रांड मास्टर डेविड अल्बर्टों (2569) यहाँ टॉप सीड खिलाड़ी होंगे 
वही भारतीय चुनौती की अगुवाई दिल्ली के युवा ग्रांड मास्टर सहज ग्रोवर (2467) करेंगे 

शीर्ष खिलाड़ियों की सूची :-

No.     Name FideID FED Rtg sex Club/City
1   GM David Alberto 4000013 ITA 2569   ITA
2   GM Bernadskiy Vitaliy 14100371 UKR 2540   UKR
3   GM Sivuk Vitaly 14116502 UKR 2540   UKR
4   GM Tukhaev Adam 14109476 UKR 2516   UKR
5   GM Malakhatko Vadim 14104202 BEL 2514   BEL
6   GM Deviatkin Andrei 4121260 RUS 2499   RUS
7   GM Horvath Adam 708003 HUN 2499   HUN
8   GM Czebe Attila 705268 HUN 2491   HUN
9   GM Stopa Jacek 1119591 POL 2479   POL
10   GM Neverov Valeriy 14100150 UKR 2478   UKR
11   GM Grover Sahaj 5021103 IND 2467   DEL
12   GM Nguyen Huynh Minh Huy 12401269 VIE 2448   VIE
13   IM Shyaamnikhil P 5024218 IND 2446   TN
14   GM Murshed Niaz 10200010 BAN 2444   BAN
15   GM Venkatesh M.R. 5005779 IND 2439   TN
16   IM Nitin S. 5018277 IND 2427   TN
17   GM Hesham Abdelrahman 10600183 EGY 2418   EGY
18   IM Saptarshi Roy 5008980 IND 2418   RLYS
19   GM Laxman R.R. 5005361 IND 2416   ICF
20   IM Vignesh N R 25012215 IND 2414   TN

 

चेन्नई ओपन की खबरे पढ़ने के लिए पढ़ते रहे www.chessbes.in 

हिन्दी में शतरंज की सभी खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करे - चेसबेस हिन्दी न्यूज़ पेज 

आपका दोस्त 

निकलेश जैन

अगर आप शतरंज किसी को सिखाना चाहते है तो आप मेरी किताब  शतरंज बिना कोई पैसे दिये हमारी शॉप से ले सकते है :

अपने खेल को बेहतर करने के लिए बेहतरीन सॉफ्टवेयर यंहा से खरीदें 

  अगर आप हिन्दी मे लेख /रिपोर्ट लिखना चाहते है तो मुझे ईमेल करे 

email address: nikcheckmatechess@gmail.com  

 

 

 


Contact Us