
मोनाको फीडे महिला ग्रां प्री शतरंज – हरिका के लगातार दूसरी जीत हम्पी के साथ सयुंक्त बढ़त पर

फीडे महिला ग्रां प्री में भारत के लिए छठा राउंड बेहद खास रहा । छठे राउंड में कोनेरु हम्पी के सामने थी रूस की पूर्व विश्व चैम्पियन अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टिनीयुक थी । काले मोहरो से खेल रही कोनेरु के सामने अलेक्ज़ेंड्रा नें काफी कम खेले जाने वाली बिशप ओपनिंग का इस्तेमाल किया और एक समय हम्पी थोड़ी मुश्किल में नजर आ रही थी पर उन्होने अपने अनुभव के सहारे संतुलित चले चलते हुए बचाव किया और खेल को 40 चालों में ड्रॉ वे करने में सफलता पा ली ।


वही दिन का सबसे बेहतरीन मैच खेला भारत की हरिका द्रोणावल्ली नें जिन्होने सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए विश्व नंबर 5 उक्रेन की मारिया मुजयचूक को मात देते हुए ना सिर्फ अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की बल्कि 4 अंको के साथ सयुंक्त बढ़त में शामिल हो गयी ।गौर करने वाली बात यह भी है की हरिका काफी समय बाद बहुत अच्छी लय में नजर आ रही है और परिणाम यह हुआ है की विश्व रैंकिंग में भी वह अब 9वे स्थान पर पहुँच गयी है

गुर्न्फ़ील्ड ओपनिंग में हुए इस मुक़ाबले में हरिका नें शानदार वजीर और हाथी के एंडगेम में 69 चालों में जीत दर्ज की ।हरिका नें जिस अंदाज में प्यादो का खेल खेला ,अपने राजा और वजीर का सही समय में इस्तेमाल किया वह सब शानदार रहा
देखे यह विडियो विश्लेषण हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल के सौजन्य से

इस राउंड में रूस की शीर्ष खिलाड़ी विश्व नंबर 4 आलेक्सान्द्रा गोर्याचिकिना नें स्वीडन की पिया क्रामलिंग को पराजित करते हुए शीर्ष पर हम्पी और हरिका के साथ स्थान बना लिया ।

इस राउंड में अन्य सभी मैच में भी परिणाम निकले और वो इस प्रकार रहे – रूस की लागनों काटेरयना नें जॉर्जिया की नाना दगनिडजे को ,उक्रेन की अन्ना मुजयचूक नें चीन की ज़्हओ क्षुए को ,जर्मनी की एलीसाबेथ पेहट्ज़ नंं रूस की गुनिना वालेंटीना को पराजित किया । 
अब एक दिन के विश्राम के बाद राउंड 7 के मुक़ाबले खेले जाएँगे । हम्पी के सामने चीन की ज़्हओ क्षुए होंगी तो हरिका का मुक़ाबला मजबूत अन्ना मुजयचूक से होगा

राउंड 6 के बाद अंक तालिका की स्थिति फिलहाल प्रदर्शन के हिसाब से हम्पी 2648 तो हरिका 2638 के प्रदर्शन के साथ सबसे बेहतर कर रही है
देखे अब तक के सभी मुक़ाबले








