CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

अर्जुन ने साधा लक्ष्य पर निशाना,जीता टाटा स्टील चैलेंजर्स

by Niklesh Jain - 01/02/2022

मेगनस कार्लसन के अनुसार इस खिलाड़ी का असाधारण खेल उनके लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्यूंकी उन्हे पहले से ही इसका अंदेशा था साथ ही उन्होने कहा की यह खिलाड़ी जल्द ही  2700 रेटिंग को पारकर जाएगा । दरअसल विश्व चैम्पियन किसी और की नहीं टाटा स्टील चैलेंजर्स 2022 के विजेता भारत के अर्जुन एरिगासी की बात कर रहे थे । अर्जुन जिस तेजी से विश्व शतरंज पटल पर उभरे है वह वाकई अचंभित करने वाला है । अर्जुन नें प्रतियोगिता के पहले 10.5 अंक का लक्ष्य बनाया था और उसे पाकर उन्होने अपने आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति की मजबूती को सबके सामने रख दिया है । एक राउंड पहले टूर्नामेंट जीतना एक असाधारण प्रदर्शन रहा । अंतिम राउंड मे जीतकर उन्होने अपनी लाइव रेटिंग को भी 2660 पहुंचा दिया जो की उन्हे भारत का नंबर 4 खिलाड़ी बना देती है । पढे यह लेख



असाधारण ,अपराजेय अर्जुन नें जीता टाटा स्टील चैलेंजर्स का खिताब 

भारत के 18 वर्षीय युवा ग्रांड मास्टर अर्जुन एरिगासी नें टाटा स्टील चैलेंजर्स मे कई कारनामे अपने नाम किए , अर्जुन नें अपराजित रहते हुए 13 राउंड मे 10.5 अंक जुटाये बड़ी बात यह रही की दूसरे स्थान पर रहे खिलाड़ी से उनका अंतर 2 अंको का रहा । 

वैसे तो अर्जुन एक दिन पहले ही खिताब जीतना सुनिश्चित कर चुके थे पर अंतिम राउंड मे मार्क अंदरिया को पराजित कर उन्होने शानदार अंदाज में प्रतियोगिता का अंत किया 

देखे इस मैच का विडियो विश्लेषण 

अर्जुन ने  अपने बेहतरीन खेल से भारत के खिलाड़ियों की लाइव रेटिंग मे चौंथा स्थान हासिल कर लिया है 

अर्जुन के खेल से आनंद भी बेहद खुश नजर आए 

तो प्रतियोगिता मे उनके कोच रहे श्रीनाथ नें जब उनके बारे मे यह ट्वीट किया तो लोगो का आश्चर्य मे पड़ना लाज़मी ही था 

देखे अर्जुन के मुकाबलो के सभी हिन्दी विडियो विश्लेषण 

 

देखे टाटा स्टील चैलेंजर्स के सभी मुक़ाबले 

 

 

 

 

 

 





Contact Us