अमेरिका के नाकामुरा बने तीसरी बार स्पीड शतरंज के बादशाह 

विश्व नंबर 1 ब्लिट्ज़ शतरंज खिलाड़ी अमेरिका के हिकारु नाकामुरा नें अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरे वर्ष स्पीड चेस शतरंज का खिताब अपने नाम कर लिया है । उन्होने एक बेहद रोमांचक फाइनल मे अंतिम मुकाबलों मे शानदार खेल दिखाते हुए फ्रांस के ग्रांड मास्टर मकसीम लागरेव को 18.5 – 12.5 के अंतर से मात देते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया । 

दोनों के बीच सबसे पहले सेट मे 90 मिनट तक 5+1 मिनट के 10 मुक़ाबले हुए और 5.5 - 4.5 के अंतर से नाकामुरा नें यह सेट जीत लिया ।

इसके बाद हुए दूसरे सेट मे 60 मिनट तक 3+1 मिनट के 10 ब्लिट्ज़ मुकाबलों मे मकसीम नें जोरदार वापसी की पर जीत दर्ज नहीं कर सके और स्कोर 5-5 से बराबर रहा । 

ऐसे मे बारी आई तीसरे सेट मे बेहद तेज 1+1 मिनट के 11 बुलेट मुकाबलों की जिसमें पहले दो मैच जीतकर लागरेव नें बढ़त बना ली पर इसके बाद जैसे नाकामुरा तूफान बनकर खेले और बचे हुए 9 मैच मे 7 जीत और 2 ड्रॉ से 8-3 के स्कोर से यह सेट जीत लिया और कुल स्कोर 18.5 -12.5 से फाइनल अपने नाम कर लिया । 


हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर इस फाइनल मुक़ाबले का सीधा प्रसारण किया गया

तो सभी दिग्गजों को पीछे छोड़कर एक बार नाकामुरा बने स्पीड चेस के विजेता