Fritz 21 is here!

The Ultimate Chess Training Companion

Visit now!

new books banner

स्पीड चैस - नाकामुरा नें फेडोसीव को दी एकतरफा मात

by Niklesh Jain - 04/12/2020

स्पीड चैस शतरंज मे अब अंतिम चार खिलाड़ी तय हो गए है और अब सेमी फाइनल मे स्किलिंग चैस के तीन खिलाड़ी भी नजर आएंगे मतलब स्किलिंग ओपन के फाइनल का दोहराव भी यहाँ हो सकता है । दरअसल मेगनस कार्लसन और मकसीम लागरेव का सेमी फाइनल मे खेलना पहले ही तय हो चुका है और अब नाकामुरा की जीत से उनका वेसली सो के खिलाफ खेलना लगभग तय हो गया है । अब देखना होगा क्या हमें कार्लसन और वेसली सो का फाइनल एक बार फिर देखने को मिलेगा । खैर नाकामुरा नें रूस के ब्लादिमीर फेडोसीव को एकतरफा अंदाज मे 21.5-5.5 से मात देते हुए सेमी फाइनल मे स्थान बनाया है अब 11 और 12 दिसंबर को सेमी फाइनल के मुक़ाबले खेले जाएँगे । पढे यह लेख 



हिकारु नाकामुरा पहुंचे स्पीड शतरंज के सेमी फाइनल

दोनों के बीच हुए तीन फॉर्मेट के मुक़ाबले मे नाकामुरा नें कभी भी फेडोसीव को राहत की कोई सांस नहीं लेने दी और पहले ही सेट से उनको धराशायी कर दिया ,नाकामुरा नें सबसे पहले 5+1 के आठ मुकाबलो मे 90 मिनट तक अपना वर्चस्व ऐसा बनाया की 8-0 के स्कोर के साथ पहला सेट अपने नाम किया 

दूसरे सेट मे 3+1 के 9 मूकाबलों मे नाकामुरा के खिलाफ फेडोसीव नें 2 जीत और 2 ड्रॉ से कुछ अंक तो बनाए पर 5 जीत से नाकामुरा नें इस सेट को भी 6-3 से जीत लिया और कुल स्कोर 14-3 कर दिया 

इसके बाद बचा हुआ मैच वैसे भी एक औपचारकिता था और 1+1 बुलेट के 9 मुकाबलों मे नाकामुरा के खाते 6 और जीत आई 1 मुक़ाबला ड्रॉ रहा और फेडोसीव 2 जीत हासिल कर सके और नाकामुरा नें तीसरा सेट 6.5-2.5 से जीत लिया और कुल स्कोर 21.5 - 5.5 के भारी अंतर से जीत दर्ज कर सेमी फाइनल मे प्रवेश किया 

अब स्किलिंग ओपन की तरह सेमी फाइनल मे वेसली सो और नाकामुरा को सामना होगा 

जबकि कार्लसन का सामना एमवीएल से होगा 

 





Contact Us