Fritz 21 is here!

Launch Week Offer - Get 20% OFF till 28th May. USE CODE: FRITZ

Visit now!

new books banner

802 दिन बाद : 125 मुकाबलों बाद हारे मेगनस कार्लसन

by Niklesh Jain - 11/10/2020

विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन का 2 साल 2 माह और 10 दिनो से चला आ रहा अपराजित रहने का क्रम नॉर्वे क्लासिकल शतरंज के पांचवें राउंड मे  आकर टूट गया । 125 क्लासिकल मुकाबलों के बाद आखिरकार मेगनस कार्लसन को हार का सामना करना पड़ा है , पोलैंड के जान डुड़ा के खिलाफ काले मोहरो से खेलते हुए 64 खानो के इस जादूगर को 63 चालों मे हार स्वीकार करनी पड़ी । इस हार से सबसे आगे चल रहे मेगनस अब सरक कर तीसरे स्थान पर पहुँच गए है जबकि लेवोन अरोनियन नें फबियानों करूआना को मात देते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया । पांचवें राउंड मे अलीरेजा फिरौजा नें भी शानदार खेल दिखाते हुए आर्यन तारी को मात दी और अब वह अंक तालिका मे दूसरे स्थान पर जा पहुंचे है । हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल पर इस मुक़ाबले का सीधा विश्लेषण देर रात तक किया गया । पढे यह लेख 



63 चालों मे हारे 64 खानो के सम्राट मेगनस कार्लसन 

नॉर्वे क्लासिकल शतरंज चैंपियनशिप मे विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन का 125 मुकाबलों से ना हारने का क्रम पोलैंड के जान डुड़ा के खिलाफ हार से रुक गया है और अब यही नया विश्व रिकॉर्ड भी है कार्लसन को रिकॉर्ड 2 वर्ष 2 माह और 10 दिनो बाद या 802 दिन बाद हार का सामना करना पड़ा ।

राउंड 5 के पहले एकल बढ़त पर चल रहे नॉर्वे के मेगनस कार्लसन नें जान डुड़ा के खिलाफ काले मोहरो से कारो कान ओपेनिंग का सहारा लिया जो वो अमूमन इस्तेमाल नहीं करते है और ओपेनिंग के बाद वह अपना एक प्यादा और एक्स्चेंज कुर्बान करते हुए बेहतर स्थिति मे नजर आ रहे थे

पर खेल की 21 वी चाल मे प्यादे की एक गलत चाल नें डुड़ा को बचाव करने का मौका दे दिया और इसके बाद कार्लसन के बहुत प्रयास के बाद भी उनकी स्थिति लगातार खराब होती गयी

और 63 चालों के प्रयास के बाद आखिरकार उन्होने हार स्वीकार कर ली ।

इस हार से कार्लसन को बढ़त खोनी पड़ी और वह सरक कर तीसरे स्थान पर पहुँच गए है । 

एक दिन पहले इस टूर्नामेंट को अपने खेल जीवन का सबसे खराब टूर्नामेंट बताने वाले जान डुड़ा की वापसी एक मिशाल बन गयी और उनके चेहरे की मुस्कान बता रही है की ऐसा हर रोज नहीं होता है 

देखे हिन्दी चेसबेस इंडिया पर इस मैच का विडियो विश्लेषण 

दूसरे मुक़ाबले मे विश्व नंबर 2 अमेरिका के फबियानों करूआना को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा और उन्हे अर्मेनिया के लेवोन अरोनियन नें निमजों इंडियन ओपेनिंग मे काले मोहरो से मात देते हुए प्रतियोगिता मे अपनी तीसरी जीत दर्ज की

और इसके साथ अरोनियन पहले स्थान पर जा पहुंचे है 

तीसरे मुक़ाबले मे फीडे के 17 वर्षीय युवा ग्रांड मास्टर अलीरेजा फिरौजा का शानदार प्रदर्शन जारी है और उन्होने सफ़ेद मोहरो से जाको पियानो ओपेनिंग मे मेजबान नॉर्वे के आर्यन तारी को 50 चालों मे मात देते हुए मेगनस कार्लसन को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है । 

विश्व लाइव रैंकिंग मे भी अलीरेजा 18 वे स्थान पर पहुँच गए है 

हिन्दी चेसबेस इंडिया पर राउंड 5 का लाइव विश्लेषण - फीडे इंस्ट्रक्टर निकलेश जैन और फीडे मास्टर हर्षल शाही के साथ 

पाँच राउंड के बाद लेवोन अरोनियन 11 अंक ,अलीरेजा फिरौजा 10 अंक ,मेगनस कार्लसन 9 अंक ,फबियानों 7 अंक , जान डुड़ा 4 अंक और आर्यन तारी 1.5 अंको पर खेल रहे है । 


देखे अब तक के सभी मुक़ाबले 

 





Contact Us