chessbase india logo

फीडे विश्व कप R:1.2 - गुकेश करेंगे टाईब्रेक का सामना

by Niklesh Jain - 14/07/2021

फीडे विश्व कप की शुरुआत के दो दिन के बाद ही खिलाड़ियों की टूर्नामेंट से विदाई शुरू हो गयी है , हालांकि पहले दौर के दूसरे दिन भी लगभग सभी भारतीय खिलाड़ियों नें अपना अच्छा प्रदर्शन बरकरार रखा और आसानी से दूसरे दौर मे प्रवेश कर लिया , ओपन वर्ग मे अधिबन भास्करन, अरविंद चितांबरम, लगातार दूसरे बाजी जीतकर 2-0 से तो निहाल सरीन, प्रग्गानंधा और इनियन नें दूसरे दिन बाजी ड्रॉ खेलकर 1.5-0.5 से दूसरे दौर मे प्रवेश कर लिया । महिला वर्ग मे पदमिनी राऊत और वैशाली नें भी अच्छा खेल दिखाकर 2-0 से दूसरे दौर मे जगह बना ली है । हालांकि प्रतियोगिता मे सबसे कम उम्र के भारतीय ग्रांड मास्टर 14 वर्षीय डी गुकेश को लगातार दो मैच अनिर्णीत रहने से आज अपने प्रतिद्वंदी पोलैंड के टेकलाफ़ पावेल के खिलाफ टाईब्रेक के मुक़ाबले खेलने होंगे । पढे दूसरे दिन क्या हुआ देखे सभी मैच और विडियो विश्लेषण 

Photo: Fide ,Eric Rosen and Anastasiia Korolkova

फीडे विश्व कप शतरंज –गुकेश खेलेंगे टाईब्रेक , सात अन्य खिलाड़ी दूसरे दौर मे

100 से ज्यादा देशो के 309 खिलाड़ी के बीच फीडे विश्व कप के मुक़ाबले दूसरे दिन ही कई खिलाड़ियों की विदाई लेकर आए , हालांकि पहले दौर मे खेल रहे भारत के 8 मे से 7 खिलाड़ी दूसरे दौर मे पहुँचने मे कामयाब रहे है जबकि एकमात्र खिलाड़ी युवा गुकेश को टाईब्रेक का सामना करना होगा ।

पहले दिन जीत दर्ज करने वाले शीर्ष भारतीय खिलाड़ी अधिबन भास्करन नें मालावी के चिपांगा चीलेस्तों को दूसरे दिन भी मात देते हुए 2-0 से दूसरे दौर मे जगह बना ली है । दूसरे दौर में उनका मुक़ाबला बांग्लादेश के नियाज़ मुरशीद और पुरग्वे के रेमरीज़ डेलगाड़ो के विजेता से होगा 

भारत के राष्ट्रीय चैम्पियन अरविंद चितांबरम नें फिलीपींस के कोनसीओ माइकल जूनियर को 2-0 से मात दी , अरविंद के लिए दूसरा मुक़ाबला और आसान रहा और अब दूसरे दौर में उनसे इसी खेल को जारी रखने की उम्मीद रहेगी । दूसरे दौर में अरविंद का सामना उज्बेकिस्तान  के अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक से होगा । 

निहाल सरीन नें युगांडा के आर्थर सेगवायनी को 1.5-0.5 से ड्रॉ खेलकर दूसरे दौर में जगह बना ली है अब उनका सामना रूस के सनन सुज्गिरोव से होगा 

 प्रग्गानंधा ने भी दूसरे दौर में जगह बना ली 1-0 से आगे चल रहे प्रग्गानंधा नें फिलीपींस के बेरसमीना पाउलो से दूसरा मैच ड्रॉ खेलते हुए 1.5-0.5 के अंतर से मैच जीता , अगले दौर में उन्हे अर्मेनिया के सरगिसयन गेब्रियल से मुक़ाबला खेलना होगा 

पी इनियन नें स्विट्जरलैंड के बोगनार सेबस्टियन को 1.5-0.5 के अंतर से मात देते हुए दूसरे दौर मे जगह बना ली । दूसरे दिन बोगनार नें जीतने लिए आक्रामक प्रयास किया पर संतुलित खेल से इनियन नें उनका प्रयास विफल कर दिया । अब दूसरे दौर में उनका सामना रूस के एवेगेनी तोमशेवेस्की से होगा 

प्रतियोगिता मे वाइल्ड कार्ड से प्रवेश करने वाले 15 वर्षीय डी गुकेश को लगातार दूसरे दिन पोलैंड के टेकलाफ़ पावेल से ड्रॉ स्वीकार करना पड़ा और अब उन्हे आगे बढ्ने के लिए टाईब्रेक के रैपिड , ब्लिट्ज़ मुक़ाबले खेलने होंगे । अगर गुकेश नें यह टाईब्रेक जीता तो उन्हे दिग्गज रूसी खिलाड़ी डेनियल डुबोव का सामना करना पड़ेगा 

महिला वर्ग मे पद्मिनी राऊत नें अजरबैजान की फटलिएवा उलविया को 2-0 से हराकर शानदार तरीके से दूसरे दौर में जगह बना ली है , अब दूसरे दौर में उनका समाना ईरान की खादेमलसरीह सरसदात से होगा । 

वैशाली नें भी कनाडा की झाऊ कियू को 2-0 पराजित कर दूसरे दौर में अपनी जगह तय की । अगले दौर में वैशाली के सामने होंगी दिग्गज जोर्जियन खिलाड़ी बेला खोटेनअश्विली । 

भारत के चार शीर्ष खिलाड़ी पेंटाला हरिकृष्णा , विदित गुजराती

, हरिका द्रोणवल्ली और

भक्ति कुलकर्णी को सीधे दूसरे दौर में प्रवेश दिया गया है ।

दूसरे दिन एक बार फिर फीडे प्रेसिडेंट अरकादी द्वारकोविच नें पहली चाल चलकर राउंड का औपचारिक उद्घाटन किया 

दूसरे दिन के सभी मैच का विडियो विश्लेषण 

हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल के सौजन्य से 

पहले दिन के खेल की खास चाले 

देखे आज का टाईब्रेक मुक़ाबला 

 

 


Related news:
Jan-Krzysztof Duda clinches FIDE World Cup 2021

@ 06/08/2021 by Shahid Ahmed (en)
पोलैंड के यान डूड़ा बने फीडे विश्व कप 2021 के विजेता

@ 05/08/2021 by Niklesh Jain (hi)
Carlsen composes a symphony of positional sacrifice

@ 05/08/2021 by Shahid Ahmed (en)
Jan-Krzysztof Duda shatters Carlsen's World Cup dreams

@ 04/08/2021 by Shahid Ahmed (en)
विश्व कप फिर बना कार्लसन का ख्वाब ,डूड़ा ने दी मात

@ 03/08/2021 by Niklesh Jain (hi)
Alexandra Kosteniuk wins the FIDE Women's World Cup 2021

@ 03/08/2021 by Shahid Ahmed (en)
FIDE Women's World Cup 2021 Final 1: Kosteniuk swindles Goryachkina

@ 02/08/2021 by Shahid Ahmed (en)
FIDE World Cup 2021 QF TB: Resilient Karjakin knocks out Shankland

@ 31/07/2021 by Shahid Ahmed (en)
विदित हुए विश्व कप से बाहर ,सपना टूटा हौसला नहीं

@ 30/07/2021 by Niklesh Jain (hi)
FIDE World Cup 2021 QF2: Duda eliminates Vidit

@ 30/07/2021 by Shahid Ahmed (en)
FIDE World Cup 2021 QF1: Carlsen and Shankland score convincing wins

@ 29/07/2021 by Shahid Ahmed (en)
विश्व कप QF - विदित और डूड़ा की पहली बाजी अनिर्णीत

@ 29/07/2021 by Niklesh Jain (hi)
FIDE World Cup 2021 R5 TB: Carlsen wins an epic match against Esipenko

@ 28/07/2021 by Shahid Ahmed (en)
फीडे विश्व कप - QF - विदित से होगा डूड़ा का मुक़ाबला

@ 28/07/2021 by Niklesh Jain (hi)
FIDE World Cup 2021 R5.2: Vidit and Shankland through to the Quarterfinals

@ 27/07/2021 by Shahid Ahmed (en)
विदित नें रचा इतिहास : विश्व कप के अंतिम 8 में पहुंचे

@ 26/07/2021 by Niklesh Jain (hi)
FIDE World Cup 2021 R5.1: Vidit makes a great escape

@ 26/07/2021 by Shahid Ahmed (en)
फीडे विश्व कप R 5.1 : विदित नें बचाई मुश्किल बाजी

@ 25/07/2021 by Niklesh Jain (hi)
FIDE World Cup 2021 R4 TB: Carlsen makes his way to the Round of 16

@ 25/07/2021 by Shahid Ahmed (en)
FIDE World Cup 2021 R4.2: Vidit storms into Round of 16

@ 24/07/2021 by Shahid Ahmed (en)
बुलंद इरादो के साथ विदित विश्व कप के अंतिम 16 में

@ 24/07/2021 by Niklesh Jain (hi)
FIDE World Cup 2021 R4.1: Vidit beats Xiong, Pragg holds MVL to a draw

@ 23/07/2021 by Shahid Ahmed (en)
विश्व कप R4.1 : विदित नें भुनाया मौका ,जेफ्री को हराया

@ 22/07/2021 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप : विदित - अधिबन मुक़ाबले नें रोकी साँसे

@ 21/07/2021 by Niklesh Jain (hi)
FIDE World Cup 2021 R3 TB: Vidit wins a thriller against Adhiban

@ 21/07/2021 by Shahid Ahmed (en)
FIDE World Cup 2021 R3.2: Harikrishna through to Round 4, Adhiban makes a comeback

@ 20/07/2021 by Shahid Ahmed (en)
FIDE World Cup 2021 R3.1: Harikrishna, Vidit and Pragg score

@ 19/07/2021 by Shahid Ahmed (en)
फीडे विश्व कप R3.1:अधिबन से जीते विदित : हरिकृष्णा , प्रग्गानंधा को जीत तो निहाल ,हरिका को मिली हार

@ 18/07/2021 by Niklesh Jain (hi)
FIDE World Cup 2021 R2 TB: Vidit conquers Fier

@ 18/07/2021 by Shahid Ahmed (en)
फीडे विश्व कप - टाईब्रेक जीत विदित तीसरे दौर में

@ 18/07/2021 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप R 2.2- निहाल -प्रग्गानंधा फिर चमके

@ 17/07/2021 by Niklesh Jain (hi)
FIDE World Cup 2021 R2.2: Harikrishna, Adhiban, Pragg, Nihal and Harika advance to Round 3

@ 17/07/2021 by Shahid Ahmed (en)
FIDE World Cup 2021 R2.1: Gukesh holds Dubov to a draw

@ 16/07/2021 by Shahid Ahmed (en)
फीडे विश्व कप R2 : हरिका ,अधिबन ,प्रग्गानंधा जीते

@ 16/07/2021 by Niklesh Jain (hi)
FIDE World Cup 2021 R1 TB: Gukesh advances to Round 2

@ 15/07/2021 by Shahid Ahmed (en)
FIDE World Cup 2021 R1.2: Gukesh to play tie-breaks

@ 14/07/2021 by Shahid Ahmed (en)
FIDE World Cup 2021 R1.1: Indian Men and Women off to a fantastic start

@ 13/07/2021 by Shahid Ahmed (en)
फीडे विश्व कप का आरंभ - भारत की अच्छी शुरुआत

@ 13/07/2021 by Niklesh Jain (hi)
फीडे नें जारी की विश्व कप शतरंज 2021 की अंतिम सूची

@ 22/06/2021 by Niklesh Jain (hi)