हिंदुस्तान का दिल देखो
अगर आपने 'हिंदुस्तान का दिल देखो' पंक्ति नहीं सुनी है , इसका मतलब यह है की आपने हिंदुस्तान का दिल देखा ही नहीं है। हिंदुस्तान का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में नए साल में एक से बढ़ कर एक फीडे रेटिंग प्रतियोगिताओ का आयोजन हो रहा है, इन प्रतियोगिताओ में खेलने के साथ साथ खिलाड़ियों के पास मध्य प्रदेश घूमने का भी पूरा मौका है। जबलपुर में आये खिलाडी भेड़ाघाट में नर्मदा नदी की सुंदरता और धुआँधार जलप्रपात देख सकते है , तो वही नीमच खेलने आये खिलाडी चम्बल नदी पर बना गाँधी सागर बांध का लुत्फ़ उठा सकते हे। भोपाल खेलने आने वाले खिलाड़ियों से मेरा आग्रह है की वह 2-4 दिन यहाँ रुक के ही जाये, बड़े तालाब से लेकर तो मनुभावान टेकरी तक बोट क्लब से लेकर तो भोजपुर तक यहाँ कब आपका समय गुजर जाएगा आपको पता ही नहीं चलेगा।
मध्य प्रदेश टूरिज्म का एक छोटा सा वीडियो
प्रदेश में होने वाली प्रतियोगिताओ की जानकारी
1 . 2nd जबलपुर अंतराष्ट्रीय ओपन रेटिंग प्रतियोगिता 2026

जबलपुर में होने वाली प्रतियोगिता की जानकारी
2 . 1st स्वर्गीय श्री कश्मीरी लाल जी अरोरा फीडे रैपिड रेटिंग नीमच

नीमच में होने वाली प्रतियोगिता की जानकारी
3 . 2nd खेलो चैस इंडिया ब्लिट्ज एंड रैपिड रेटिंग भोपाल

नीमच में होने वाली प्रतियोगिता की जानकारी
4 .एक दिवसीय रैपिड रेटिंग प्रतियोगिता हरदा

हरदा में होने वाली प्रतियोगिता की जानकारी
इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में, सीनियर आर्बिटर सेमिनार का भी आयोजन प्रदेश की राजधानी भोपाल में 10-11 जनवरी को किया जा रहा है। यहाँ देखे जानकारी : भोपाल सेमिनार
मध्य प्रदेश टूरिज्म के शानदार वीडियो
एम.पी में दिल हुआ बच्चों सा
हाथो की कलाकारी
इस वीडियो में लगभग 10 हज़ार से ज्यादा कैमरे में कैद हुए पलो का प्रयोग हुआ है








