टेक महिंद्रा ग्लोबल चैस लीग – जीत के साथ गंगाज ग्रांड मास्टर्स फिर से शीर्ष पर

ग्लोबल चैस लीग ( जीसीएल ) के आठवे दिन के खेल के बाद एक बार फिर से विश्वनाथन आनंद की नेत्तृत्व वाली गंगाज ग्रांड मास्टर्स वापसी करते हुए शीर्ष स्थान पर पहुँच गयी है ,लगातार दो हार के बाद वापसी करते हुए गंगाज ग्रांड मास्टर्स नें बालन अलस्कान नाइट्स को करीबी मुक़ाबले में 8-7 से पराजित किया ।

इस मुक़ाबले में पहले बोर्ड पर आनंद नें यान नेपोमिन्सी से बाजी ड्रॉ खेली

तो दूसरे बोर्ड पर रिचर्ड रापोर्ट को अलस्कान नाइट्स के अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक नें पराजित करते हुए 4-1 से बढ़त बना ली 

इसके बाद दोमिंगेज पेरेज से तैमूर रद्जाबोव ,

हाऊ यीफान से तान ज़्होंगाई और

नीनों बताश्विली से बेलो खोटेनेश्विली नें बाजी ड्रॉ खेली और गंगाज ग्रांड मास्टर्स 4-7 से पीछे बनी हुई थी

पर अंतिम बोर्ड पर आन्द्रे एसीपेंकों नें रौनक साधवानी को मात देते हुए अंततः गंगाज ग्रांड मास्टर्स को 8-7 से जीत दिला दी ।

इस जीत के बाद अब गंगाज ग्रांड मास्टर्स 15 मैच अंक और 75 गेम अंक के साथ पहले स्थान पर पहुँच गयी है जबकि अल्पाइन वारीयर्स 15 मैच अंक और 61 गेम अंक के साथ दूसरे स्थान पर सरक गयी है ।

त्रिवेणी कॉन्टिनेन्टल किंग्स और चिंगारी गल्फ टाइटन्स के बीच एक महत्वपूर्ण मुक़ाबला खेला गया जिसमें सिर्फ एक मैच ड्रॉ रहा जबकि बाकी सभी मैच के परिणाम आए , टीसीके यह मुक़ाबला जीतने में कामयाब रही

पहले बोर्ड पर अरोनियन नें डूड़ा को मात दी 

तो दूसरे बोर्ड पर ममेद्यारोव नें सीजीटी के लिए जीत दर्ज कर बढ़त बना ली 

तो तीसरे बोर्ड पर वे यी नें जीत दर्ज करते हुए फिर से टीसीके को बढ़त दिला की 

और पांचवें बोर्ड पर सारसदात नें पोलिना को हराकर टीसीके को जीत के करीब पहुंचा दिया 

आखिरी बोर्ड पर सीजीटी के लिए निहाल ने चार अंक बनाए पर एक अंत के अंतर से टीम हार गयी 

आठवे दिन किंग्स ऑफ द डे रहे अरोनियन और अब्दुसत्तारोव 

जबकि क्वीन्स ऑफ द डे का खिताब सारा और नीनों के नाम रहा