

एक बार फिर राय लोपेज ओपेनिंग में उनका मुक़ाबला हुए । बर्लिन डिफेंस में कुछ नया करने की कोशिश जाकोवेंकों पर भारी पड़ी ओर हरिकृष्णा नें उनके हाथी को कुछ यूं उलझाया की खेल के अंत तक उनका a8 का हाथी उसी खाने पर बैठा रहा और उन्होने एक लाजबाब जीत दर्ज की और अपने जीत के आंकड़े को 4-0 कर दिया ।

आप इस स्थिति में सफ़ेद मोहरो से क्या चलते हुए खेल को आगे ले जाना पसंद करेंगे
देखे इस मैच का हिन्दी विश्लेषण विडियो चेसबेस इंडिया हिन्दी यूट्यूब चैनल के सौजन्य से

इससे पहले पिछले राउंड में हरिकृष्णा नें जीत की हेट्रिक लगाते हुए चीन के ही विश्व नंबर 15 यू यांगी को काले मोहरो से पराजित कर दिया था और इस जीत के साथ ही वह 3.5 अंको के साथ अब एकल बढ़त पर आ गए थे । इस मुक़ाबले में एक बार फिर राय लोपेज ओपेनिंग में उन्होने अपनी महारत के साथ एंडगेम में अपनी मजबूत पकड़ साबित की और 76 चालों में एक अच्छी जीत दर्ज की थी ।
हरिकृष्णा के खेल जीवन में यह टूर्नामेंट उन्हे एक बदले हुए खिलाड़ी के तौर पर स्थापित कर सकता है क्यूंकी उन्हे कभी इतने आक्रामक खेलते हुए नहीं देखा गया । रेटिंग में भी वह पिछले चार मैच में गज़ब का सुधार करने में कामयाब रहे है ।

अंक तालिका की स्थिति राउंड 6 के बाद

राउंड 6 के सभी मुक़ाबले









