चैम्पियन चैस टूर शतरंज क्वाटर फाइनल – पहले दिन कार्लसन और सो नें बनाई बढ़त 

मेल्टवाटर चैम्पियन चैस टूर के पांचवे पड़ाव मेगनस इन्विटेशनल के क्वाटर फाइनल मुक़ाबले शुरू हो गए है । बेस्ट ऑफ टू के पहले दिन विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन और यूएस के वेसली सो नें पहला दिन अपने नाम करते हुए बढ़त कायम कर ली है और अब सेमी फाइनल मे जगह बनाने के लिए अब दूसरे दिन सिर्फ परिणाम बराबरी पर रखना होगा ।

(फाइल फोटो - नॉर्वे शतरंज )

 मेगनस कार्लसन के सामने थे यूएस के लेवोन अरोनियन को सफ़ेद मोहरो से निमजों इंडियन ओपेनिंग मे 75  चालों मे और काले मोहरो से राय लोपेज ओपेनिंग मे 32 चालों मे पराजित किया जबकि एक मुक़ाबला ड्रॉ रहा और कार्लसन नें 2.5-0.5 से जीत दर्ज की ।

वेसली सो नें भी युवा खिलाड़ी फीडे के अलीरेजा फिरौजा को इसी अंतर से पराजित किया । ( फाइल फोटो - टाटा स्टील )

अन्य दो मुकाबलों मे नीदरलैंड के अनीश गिरि से फ्रांस के मकसीम लागरेव और ( फाइल फोटो - टाटा स्टील )

रूस के इयान नेपोंनियची और यूएस के हिकारु नाकामुरा के बीच पहले दिन स्कोर 2-2 रहा और अब दूसरे दिन सीधी जीत दर्ज करने वाला खिलाड़ी सेमी फाइनल पहुँच जाएगा । 

देखे सभी मुक़ाबले