नेपोंनियची नें जीता फीडे कैंडीडेट शतरंज टूर्नामेंट 

रूस के इयान नेपोंनियची नें वह मौका हासिल कर लिया है जिसका सपना हर शतरंज खिलाड़ी देखता है , जी हाँ अब वह अधिकृत तौर पर विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर बन गए और इस वर्ष के अंत मे मौजूदा विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन के ताज को चुनौती देने के लिए कमर कस चुके है । 13 राउंड के बाद नेपो के 8.5 अंक है जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अनीश के 7.5 अंक है ऐसे मे टाईब्रेक के नियमो के अनुसार क्यूंकी अनीश को नेपो नें 1.5-0.5 के व्यक्तिगत स्कोर से पीछे किया हुआ है नेपो का खिताब जीतना तय हो गया है !

आज उनके सामने थे फ्रांस के मकसीम लागरेव और इस मुक़ाबले को उन्होने ड्रॉ करते हुए अपनी बढ़त को बनाए रखा 

लेकिन नेपो का रास्ता एक राउंड पहले ही साफ करने मे मुख्य भूमिका निभाई हमवतन रूस के अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक नें जिन्होने उनके निकटतम प्रतिद्वंदी नीदरलैंड के अनीश गिरि को मात दी 

 

 

विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें कहा समय है दुबई कहने का नेपो !

दुबई एक्स्पो मे इस वर्ष खेली जाएगी विश्व चैंपियनशिप !