चीन बना फीडे नेशंस कप शतरंज विजेता ,अमेरिका के फबियानों करूआना सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने

फीडे नेशन्स कप का खिताब चीन नें हासिल कर लिया है । लीग चरण मे शीर्ष पर रही चीन की टीम को खिताब बचाए रखने के लिए सुपरफ़ाइनल मे अमेरिका को सिर्फ ड्रॉ पर रोकना था और चीन नें अमेरिका से 2-2 से ड्रॉ खेलते हुए खिताब अपने नाम कर लिया ।

पहले बोर्ड पर चीन के डिंग लीरेन और अमेरिका के हिकारु नाकामुरा के बीच मुक़ाबला ड्रॉ रहा और स्कोर 0.5-0.5 से शुरू हुआ 

पर दूसरे बोर्ड पर विश्व नंबर 2 अमेरिका के फबियानों करूआना नें वे यी को मात देते हुए अमेरिका को 1.5-0.5 से आगे कर दिया ,फबियानों करूआना की यह इस टूर्नामेंट मे अपराजित रहते हुए छठी जीत थी 

पर तीसरे बोर्ड पर अमेरिका के वेसली सो चीन के यू यांगी से मात खानी पड़ी और स्कोर 1.5-1.5 हो गया ।

महिला आरक्षित बोर्ड पर चीन की विश्व नंबर 1 खिलाड़ी हाऊ ईफ़ान नें अमेरिका की इरिना कृश से बाजी ड्रॉ खेली और इस तरह फ़ाइनल 2-2 से बराबर पर रहा है

पर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर चीन को विजेता घोषित किया गया ।

लीग चरण मे सबसे बेहतर प्रदर्शन करना ही चीन के लिए विजेता बनने का कारण बना 

अमेरिका के फबियानों करूआना को टूर्नामेंट का बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया उन्होने दूसरे बोर्ड पर खेलते हुए 9 मैच मे से 6 जीत और 3 ड्रॉ के साथ कुल 7.5 अंक बनाए

प्रतियोगिता के सभी मुक़ाबले